आगरालीक्स …आगरा में एडीए यमुना डूब क्षेत्र में अतिक्रमण ध्वस्त करता है, इसके बाद कार्रवाई बंद हो जाती है, कुछ दिन बाद दोबारा से कार्रवाई की जाती है लेकिन यमुना डूब क्षेत्र में बने अवैध निर्माणों को ध्वस्त नहीं किया जा सका है। इसके साथ ही नए निर्माण भी हो रहे हैं।
यमुना नदी के डूब क्षेत्र में हुए निर्माणों के खिलाफ नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल में याचिका दायर की गई थी। इस पर सुनवाई करते हुए एनजीटी ने डूब क्षेत्र निर्धारित करते हुए यहां हुए निर्माणों को ध्वस्त करने आदेश दिए थे। ऐसे अवैध निर्माणों को ध्वस्त करने का काम एडीएक को करना है, गुरुवार को एडीएक की टीम ने फाउंड्री नगर इलाके में जगदंबा डिग्री कालेज के पास संजय गुप्ता ने करीब 100 मीटर की दीवार खड़ी कर दी थी। इसके बाद निर्माण कराया जा रहा था। प्राधिकरण ने उसे पहले रुकवा दिया था। गुरुवार को एसीएम द्वितीय, एडीए के अधिशासी अभियंता राजीव दीक्षित, सहायक अभियंता सुधाकर शर्मा, अवर अभियंता महेश कुमार, सतेंद्र सोलंकी, अजय राठौर आदि की टीम ने जेसीबी ले जाकर दीवार को भी ध्वस्त कर दिया है।
इंटरनेट फोटो
Leave a comment