आगरालीक्स…आगरा के कई स्कूलों में सोमवार की छुट्टी. पेरेंट्स पर आने लगे मैसेज, लेकिन कई स्कूल खुलेंगे भी…
आगरा के कई स्कूलों में कल छुट्टी रहेगी. छुट्टी को लेकर स्कूल की ओर से पेरेंट्स के पास मैसेज भी आ गए हैं. हालांकि कई स्कूल कल खुलेंगे भी. आगरा में आज रात को शिव परिक्रमा लगाई जा रही है. यह शिव परिक्रमा आगरा के चारों शिव मंदिर राजेश्वर, पृथ्वीनाथ, कैलाश और बल्केश्वर के साथ मनकामेश्वर, रावली और वनखंडी महादेव मंदिरों को कवर करती हैं. परिक्रमा रातभर चलती है और सुबह करीब 11 बजे तक जारी रहती है. ऐसे में परिक्रमा मार्ग पर आने वाले सभी स्कूलों में सोमवार का अवकाश जारी कर दिया गया है. वहीं परिक्रमा मार्ग पर न पड़ने वाले सभी स्कूल अन्य दिनों की तरह खुलेंगे.