Tuesday , 11 March 2025
Home देश दुनिया Today’s main news, 122 including 6 football players died in Nepal, 992 special trains will be run in Kumbh
देश दुनिया

Today’s main news, 122 including 6 football players died in Nepal, 992 special trains will be run in Kumbh

आगरालीक्स…आज की मुख्य खबरें, नेपाल में 6 फुटबॉल प्लेयर सहित 122 की मौत. खरगे बोले- मोदी को सत्ता से हटाने से पहले नहीं मरूंगा, पीएम ने फोन कर पूछा- कैसी है तबीयत. कुंभ में 992 स्पेशल ट्रेन चलाई जाएंगी

नेपाल में बाढ़ से 6 फुटबॉल के खिलाड़ियों समेत 122 की मौत
नेपाल में बारिश के कारण बाढ़ और भूस्खलन में मरने वालों की संख्या बढ़कर रविवार को 122 हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पूर्वी और मध्य नेपाल का बड़ा हिस्सा शुक्रवार से जलमग्न है। देश के कई हिस्सों में अचानक बाढ़ आ गई है। मकवानपुर में ‘ऑल इंडिया नेपाल एसोसिएशन’ द्वारा संचालित एक प्रशिक्षण केंद्र में भूस्खलन की घटना में छह फुटबॉल खिलाड़ियों की जान चली गई और अन्य लोग बाढ़ के पानी में बह गए। मंगलवार तक बारिश जारी रहने के अनुमान के बावजूद रविवार को थोड़ी राहत मिली।

दिल्ली में आप के कई नेताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ
दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से पिछले दिनों अरविंद केजरीवाल ने इस्तीफा दे दिया है। अब दिल्ली की नई मुख्यमंत्री आतिशी हैं। आतिशी के सीएम बनने के बाद दिल्ली में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता रविवार को कांग्रेस की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष देवेंद्र यादव की मौजूदगी में उनकी पार्टी में शामिल हो गए। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई है।

खरगे बोले- मोदी को सत्ता से हटाने से पहले नहीं मरूंगा, पीएम ने फोन कर पूछा- कैसी है तबीयत
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने एक रैली के दौरान तबीयत खराब होने पर कहा था कि मोदी को सत्ता से हटाने से पहले नहीं मरूंगा। इसके बाद पीएम मोदी ने फोन कर उनका हाल चाल जाना। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से बात कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। कांग्रेस अध्यक्ष ने एक रैली के समय चक्कर आने की शिकायत की थी और उन्हें चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध करानी पड़ी थी।

‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ पर तेजी से हो रहा है काम
‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ पर सरकार तेजी से कदम आगे बढञा रही है। देश में एक साथ चुनाव कराने की इस योजना को अमल में लाने के लिए सरकार द्वारा तीन विधेयक लाए जाने की संभावना है, जिनमें दो संविधान संशोधन से संबंधित होंगे। प्रस्तावित संविधान संशोधन विधेयकों में से एक, स्थानीय निकाय चुनावों को लोकसभा और विधानसभाओं के साथ कराये जाने से संबंधित है। इसके लिए कम से कम 50 प्रतिशत राज्यों के समर्थन की आवश्यकता होगी।

कुंभ में 992 स्पेशल ट्रेन चलाई जाएंगी, प्रयागराज से रोज 140 ट्रेनें चलेंगी
रेल मंत्रालय कुंभ मेले के लिए व्यापक व्यवस्था करने पर काम कर रहा है और जनवरी में प्रयागराज में आयोजित होने वाले इस विशाल धार्मिक समागम के लिए 992 विशेष रेलगाड़ियां चलाई जाएंगी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने खुद यह जानकारी दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सात पोस्ट किए और बताया कि कुंभ मेला के लिए रेल मंत्रालय ने क्या तैयारियां की हैं। उन्होंने लिखा “कुंभ मेला – विश्व का सबसे बड़ा धार्मिक समागम! भारतीय रेलवे कुंभ मेला 2025 के लिए रिकॉर्ड ट्रेनें, उन्नत ट्रैक और श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए तैयार है! जानिए सभी रेलवे सुविधाएं”

Related Articles

देश दुनिया

Jaipur Police caught IIT Baba Abhay Singh with ganja…#viralnews

आगरालीक्स…गांजे के साथ पुलिस ने पकड़ा आईआईटी बाबा अभय सिंह. होटल में...

देश दुनिया

India’s first elephant mobile clinic ‘Haathi Seva’ launched, will provide essential medical treatment and care to elephants across the country…#agranews

आगरालीक्स…भारत का पहला हाथी मोबाइल क्लिनिक ‘हाथी सेवा’ हुआ लांच, करेगा देशभर...

देश दुनिया

Agra News: Livestock census started from Ward 26 of Agra. The number of animals of 16 types of species will be ascertained

आगरालीक्स…आगरा सहित देश में कितने पशु. आगरा के वार्ड 26 से शुरू...

देश दुनिया

Helicopter and ropeway service operated stopped in Mata Vaishna Devi

आगरालीक्स…माता वैष्णा देवी के लिए कटड़ा से संचालित हेलीकॉप्टर और रोपवे सेवा...

error: Content is protected !!