आगरालीक्स…बीएमडब्ल्यू से उतरी युवती और दुकान के सामने रखा गमला चोरी कर ले गई. नोएडा का यह वीडियो हुआ वायरल. लोग सोशल मीडिया पर ले रहे चुटकी…
नोएडा से एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और लोग इस वीडियो पर जमकर चुटकी ले रहे हैं. यह वीडियो नोएडा के पॉश सेक्टर 18 का है. यहां एक युवती BMW से गमला चोरी करने पहुंची.
दो मिनट से अधिक का यह वीडियो 25 अक्टूबर की देर रात 12 बजे का बताया जा रहा है. वीडियो में एक महिला अपनी कार से बाहर निकलती है और एक दुकान के सामने रखे पौधे का गमला उठा लेती है. महिला की चोरी की हरकत के दौरान कुछ लोग उसकी कार के पास आकर खड़े भी हो जाते हैं लेकिन महिला बेझिझक अपनी हरकत को अंजाम देती है और कार में गमला रखकर ले जाती है.