Wednesday , 22 July 2026
Home बिगलीक्स Video News: Agra’s young businessmen Raunak Saluja and Vikas die in accident…#agranews
बिगलीक्स

Video News: Agra’s young businessmen Raunak Saluja and Vikas die in accident…#agranews

730

आगरालीक्स…यमुना एक्सप्रेस वे पर कार हादसे में बच गया था युवा कारोबारी रौनक सलूजा, ​प्रत्यक्षदर्शी बोले फिर ऐसी हुई मौत, दो युवाओं की मौत, वीडियो देखें…

आगरा के सदर में स्पोटर्स कारोबारी रौनक सलूजा और कर्मचारी विकास की यमुना एक्सप्रेस वे पर एक्सीडेंट में दर्दनाक मौत हो गई. हादसा का पहला कारण कार का डिवाइडर से टकराया जाना बताया जा रहा है. रौनक सलूजा और विकास की मौत से आगरा के कारोबारियों को शॉक्ड कर दिया है. जिसने भी यह खबर सुनी उसे पहले विश्वास नहीं हुआ. परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. उन्हें इस घटना की खबर सुबह मिली तो उनके होश उड़ गए. मौके पर पहुंचे तो विकास और रौनक दोनों की मौत हो चुकी थी.

बच गया था रौनक, फिर ऐसे हुई मौत
हादसे के बाद रौनक के परिजनों ने बताया कि हमारे पास सुबह पांच बजे फोन आया कि एक्सीडेंट हो गया है. इसके बाद सब लोग मौके पर पहुंचे. घरवालों ने बताया कि मौके पर मौजूद कुछ गांव के लोगों ने बताया कि रौनक एक्सीडेंट में बच गया था और उसने अपने कर्मचारी विकास की मदद के लिएमदद मांगी लेकिन तभी किसी अन्य वाहन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई. उसके दोनों पैर बुरी तरह से कुचले हुए थे और रौनक का शव दुर्घटनाग्रस्त कार से कुछ दूर पर मिला था.

सुबह चार बजे निकले थे
आगरा के सदर बाजार में रौनक स्पोर्ट के नाम से दुकान है. दुकान को हेमंत सलूजा और उनके बड़े भाई का बेटा रौनक सलूजा संभालते थे. हेमंत के बड़े भाई का देहांत हो चुका है. मंगलवार को बाजार बंद होने के चलते रौनक सुबह चार बजे अपनी सफारी गाड़ी से दिल्ली माल लेने के लिए निकला था. उसने पहले अपने नौलक्खा में रहने वाले कर्मचारी विकास को साथ लिया. दोनों यमुना एक्सप्रेस वे होकर जा रहे थे लेकिन मथुरा के बल्देव के पास कार का एक्सीडेंट हो गया.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

पॉलिटिक्सबिगलीक्स

Agra News Live: SP workers house arrest before march in Agra

आगरालीक्स… आगरा सहित जगह जगह सपा के संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ मार्च...

बिगलीक्स

Agra News Live: Rs 390, 51 KM Long Agra Jalesar road work start soon

आगरालीक्स ..Agra News: आगरा जलेसर रोड, जो टेढ़ी बगिया से मुड़ी का...

बिगलीक्स

Agra News Live: Permission granted to fell 10,743 trees in the Taj Trapezium Zone

आगरालीक्स…Agra News: ताज ट्रेपेजियम जोन में 10743 पेड़ काटने की मिली अनुमति,...

बिगलीक्स

Agra News Live: Three people, including wife and lover, were sentenced to life imprisonment in the murder case of Agra businessman Naresh

आगरालीक्स …Agra News : आगरा के चर्चित बिजनेसमैन नरेश ​हत्याकांड में पत्नी,...

error: Content is protected !!