Monday , 26 October 2026
Home फिरोजाबाद Firozabad youth commits suicide by killing his wife and two and a half year old…#crimenews
फिरोजाबाद

Firozabad youth commits suicide by killing his wife and two and a half year old…#crimenews

396

आगरालीक्स…फिरोजाबाद के युवक ने पत्नी और ढाई साल की हत्या कर किया सुसाइड….पांच साल के बेटे ने इस तरह बचाई अपनी जान…सुसाइट नोट में ये लिखा

आगरा मंडल के फिरोजाबाद जिले के रहने वाले एक युवक ने हैदराबाद में अपनी पत्नी और ढाई साल के बेटे की हत्या कर दी. उसने अपने पांच साल के बेटे को भी मारना चाहा लेकिन वो भाग गया, बाद में युवक ने खुद भी फंदा लगाकर अपनी जान दे दी. शनिवार को तीनों के शव फिरोजाबाद पहुंचे तो यहां कोहराम मच गया.

जानें क्या है मामला
फिरोजाबाद का रहने वाला सिराज एक महीने पहले परिवार के साथ हैदराबाद गया था. वो वहां पर चूड़ी की दुकान पर काम करता था. परिवार में उसकी पत्नी आलिया, ढाई साल का बेटा एहसन अली और पांच साल का बेटा अलीजान थे. शुक्रवार सुबह झगड़े के बाद सिराज ने अपनी पत्नी आलिया और छोटे बेटे की गला घोंटकर हत्या कर दी. ये हत्याएं बड़े बेटे अलीजान ने देख ली. सिराज ने उसेभी मारना चाहा लेकिन वो वहां से भाग गया. पुलिस को कमरे के अंदर से एक सुसाइड नोट भी मिला. इसमें सिराज ने अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह जताया है. शक की बात को लकर पति—पत्नी के बीच कहासुनी से लेकर हाथापाई भी हुई थी. नोट में उसने माता पिता से माफी भी मांगी है.

शक की वजह भी जानें
बताया जाता है कि युवक की शादी को 8 साल हो गए थे लेकिन पिछले 6 साल से उसकी पत्नी अपने मायके रह रही थी. करीब एक महीने पहले वह फिरोजाबाद अपने घर आया था. एक दो दिन रुककर यहां से कानपुर चला गया था. यहां स पत्नी को लेकर हैदराबाद चला गया था. सिराज कुछ सालों से हैदराबाद ही रह रहा था और उसकी पत्नी अपने मायके. सिराज हैदराबाद से सीधे कानपुर पत्नी से मिलने आता जाता रहता था. पत्नी ससुराल में रहने को तैयार नहीं थी. इस कारण उसे शक हो रहा था.

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

फिरोजाबाद

Firozabad News: Bride dies just five months after wedding; police are investigating…#agranews

फिरोजाबादलीक्स...शादी के पांच महीने बाद ही दुल्हन की मौत. पुलिस कर रही...

फिरोजाबाद

Firozabad News: Man shoots wife and her lover; both injured….#firozabad

फिरोजाबादलीक्स…पत्नी को प्रेमी के साथ देख आगबबूला हुआ पति. मार दी गोलियां....

फिरोजाबाद

Crime News: Firozabad police seized 21.476 kg of illegal charas worth ₹1.5 crore; three smugglers arrested…#firozabadnews

फिरोजाबादलीक्स….फिरोजाबाद पुलिस ने पकड़ी डेढ़ करोड़ की 21.476 किलो अवैध चरस. तीन...

फिरोजाबाद

Video News: Massive fire breaks out at a tyre factory in Firozabad…#firozabad

फिरोजाबादलीक्स…फिरोजाबाद में टायर फैक्ट्री में लगी भीषण आग. 30—40 फीट ऊंची उठ...

error: Content is protected !!