आगरालीक्स…संवेदनहीनता का वीडियो देख, लखनऊ के चारबाग स्टेशन के प्लेटफार्म पर ट्रेन के इंतजार में सो रहे यात्रियों के ऊपर पानी डालकर जगाया…सर्दी में ठिठुर गए बच्चे और बुजुर्ग
यूपी के लखनऊ से संवेदनहीनता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. यह वीडियो चारबाग रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 8और नौ का है. यहां ट्रेन के इंतजार में सो रहे यात्रियों को सफाईकर्मियों ने सर्दी में पानी डालकर जगाया. सोने वालों में बच्चे और बुजुर्ग भी थे लेकिन पानी गिरने से वो सर्दी में कंपकंपा गए. सोशल मीडिया पर इस वीडियो वायरल होने के बाद रेलवे अफसरों ने सफाईकर्मियों को फटकारा है और ऐसा दोबारा न करने की सख्त हिदायत दी है. सफाईकर्मियों का कहना है कि दिन में भीड़ होती है इसलिए रात में प्लेटफार्म की धुलाई व सफाई होती है. लेकिन अफसरों ने सख्त हिदायत देते हुए कहा कि यह कहां की मानवता है कि सर्दी में पानी डालकर यात्रियों को उठाया जाए.