आगरालीक्स… आगरा के अंबेडकर विवि के कॉलेज और आवासीय संस्थान में प्रवेश चाहते हैं, यहां क्लिक करें, आज फॉर्म भरने की अंतिम तिथि, सेंट जोंस कॉलेज में तीन और चार अगस्त और आगरा कॉलेज में दो अगस्त को प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी।
विवि के आवासीय संस्थान सहित कॉलेजों के पांच पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश फॉर्म भरवाए गए थे। इसमें से बीए एलएलबी और बीएससी कृषि की प्रवेश परीक्षा हो चुकी है। एलएलबी, एमएससी (जूलॉजी, बॉटनी, मैथ, फिजिक्स व केमिस्ट्री), बीपीएड के ऑनलाइन प्रवेश फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 31 जुलाई है। रात 12 बजे के बाद विवि की वेबसाइट पर प्रवेश फॉर्म भरने की प्रक्रिया बंद हो जाएगी। प्रवेश फॉर्म की हार्ड कॉपी अभ्यर्थियों को चार अगस्त तक स्पीड पोस्ट से गणित विभाग, आइबीएस, खंदारी परिसर भेजनी होगी। प्रवेश परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को वेब रजिस्ट्रेशन के साथ प्रवेश फॉर्म भरना है। इसके लिए अभ्यर्थियों को एक हजार रुपये का ऑनलाइन शुल्क जमा करना होगा।
एमएसडब्ल्यू और एमएससी की प्रवेश परीक्षा नौ अगस्त को
एमएसडब्ल्यू और एमएससी के पांच पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए नौ अगस्त को प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा आगरा कॉलेज में सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक होगी।
एमफिल, बीपीएड और एलएलबी की परीक्षा 10 अगस्त को
बीपीएड, एलएलबी की प्रवेश परीक्षा 10 अगस्त को आगरा कॉलेज में होगी। वहीं, एमफिल की प्रवेश परीक्षा विवि के आवासीय संस्थानों के संबंधित विभाग में 10 अगस्त को आयोजित की जाएगी।
अंबेडकर विवि के प्रवेश फॉर्म भरने के लिए क्लिक करें
http://dbrau.org.in/Admission.aspx