आगरालीक्स…आगरा में सर्दी अभी और तड़पाएगी. मौसम विभाग ने आरेंज और यलो अलर्ट किया जारी. घना कोहरा छाने और शीतलहर चलेगी, बारिश के भी आसार.
आगरा में सर्दी का सितम इस समय है. कोल्ड डे कंडीशन आगरा में बनी हुई है. हाल ये है कि पूरे दिनभर लोगा सर्दी से कांपते रहे. गलन भी काफी अधिक बढ़ गई है.आज दिन में कुछ हल्की धूप निकली लेकिन वो राहत देने में नाकाम रही. मौसम विभाग के अनुसार आगरा में सर्दी अभी और तड़पाएगी. घना कोहरा और शीतलहर चलने के आसार हैं. मौसम विभाग ने बुधवार के लिए जहां आरेंज अलर्ट जारी किया है तो वहीं गुरुवार के लिए यलो अलर्ट है. 11 जनवरी को आगरा में बारिश के भी आसार हैं.
आईएमडी के अनुसार मंगलवार को आगरा का अधिकतम तापमान 16.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस रहा.
Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 07/01/25) 16.3
Departure from Normal(oC) -6.6
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 07/01/25) 10.4