आगरलाीक्स…आगरा के सेंट पीटर्स, सेंट पैट्रिक्स, सेंट कानरेडस, सेंट जार्जेज, सेंट एंथनीज में 14 फरवरी से 12वीं की परीक्षाएं. 15 फरवरी से सीबीएसई और 24 फरवरी से यूपी बोर्ड के एग्जाम हो रहे शुरू
परीक्षाओं का समय शुरू हो गया है और इसकी शुरआत CISCE द्वारा सबसे पहले की जा रही है. आगरा के सेंट पीटर्स, सेंट पैट्रिक्स, सेंट कानरेड्स, सें जॉर्जेस, सेंट एंथनीज सहित आईएससीई बोर्ड की 12वीं की परीक्षाएं 14 फरवरी से शुरू हो रही हैं. 18 फरवरी से 10वीं की परीक्षाएं होंगी. दो शिफ्टों में परीक्षाएं होंगी. सुबह की शिफ्ट सुबह नौ बजे से 12 जे तक और दोपहर की शिफ्ट दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक होगी.
सीबीएसई के एग्जाम भी 15 फरवरी से
इसके साथ ही सीबीएसई के एग्जाम भी 15 फरवरी से शुरू हो रहे हैं. कक्षा 10 और 12वीं के एग्जाम एक साथ 15 फरवरी से शुरू हो रहे हैं.
यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 24 फरवरी से
यूपी बोर्ड की परीक्षाएं भी 24 फरवरी से शुरू हो रही हैं. ये परीक्षाएं 12 मार्च तक चलेंगी. हाईस्कूल और 12वीं की परीक्षाएं एक साथ शुरू हो रही हैं.