आगरालीक्स…मैंने ही की पति की हत्या, गला घोंटकर मार डाला….आगरा में कातिल पत्नी का चौंकाने वाला कबूलनामा. आटो से 50 किमी दूर ले जाकर फेंकी लाश…
आगरा में 11 मार्च को लापता व्यापारी का मर्डर किया गया था और ये मर्डर उसकी ही पत्नी ने किया था. पत्नी ने बेरहमी से अने पति को पहले मौत के घाट उतारा और फिर बाद में आटो से लाश को 50 किलोमीटर दूर ले जाकर फेंका. पुलिस ने इस सनसनीखेज घटना का खुलासा किया जिसे जानकर हर कोई हैरान रह गया. पुलिस ने लाश को बरामद करने के बाद आरोपी पत्नी को भी अरेस्ट कर लिया है.
11 मार्च को की हत्या, गुमशुदा की रिपोर्ट दर्ज कराई
आगरा के सिकंदरा—बादेला रोड स्थित लाल मस्जिद के पास 35 साल के बांस बल्ली व्यापारी जितेंद्र बघेल रहते थे. 11 मार्च की शाम को जितेंद्र लापता हो गए थे. परिजनों ने बताया कि वह दुकान बंद करके घर आए थे लेकिनबाद में गुटखा खरीदने के लिए घर से निकल गए लेकिन वापस नहीं लौटे. 12 मार्च को जितेंद्र की पत्नी नीतू ने थाना जगदीशपुरा में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई.इस पर पुलिस जितेंद्र की तलाश कर रही थी.
मथुरा में हाइवे पर मिला शव
उधर मथुरा पुलिस को थाना फरह अंतर्गत हाईवे किनारे गांव भीमनगर के पास एक शव मिला. मृतक की शिनाख्त न होने पर फरह पुलिस ने अज्ञात में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. इधर जब आगरा पुलिस को मथुरा में एक व्यक्ति का शव मिलने की जानकारी हुई तो शनिवार को जितेंद्र के परिजन मथुरा गए. यहां उन्होंने जितेंद्र की शिनाख्त की. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जितेंद्र की गला घोंटकर हत्या होना बताया गया.
मां ने बहू के खिलाफ दी तहरीर
घटना का खुलासा करते हुए डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि जितेंद्र बघेल की मां चंद्रवती ने बेटे की हत्या की तहरीर दी. इसमें उसने जितेंद्र की पत्नी नीतू और उसके मायके वालों को नामजद किया. नीतू का मायका सिकंदरा क्षेत्र में है. इस पर पुलिस ने नीतू को हिरासत में ले लिया. पुलिस ने जब सख्त तरीके से नीतू से पूछताछ की तो उसने पति की हत्या करना स्वीकार किया.
आटो से लेे गई शव
पत्नी ने पूछताछ में बताया कि पति आए दिन मारपीट करता था जिससे वो परेशान थी. इसके कारण उसने उसकी हत्या कर दी और आटो से शव को मथुरा लेकर गई थी और हाइवे किनारे उसकी लाश को फेंक दिया. हालांकि पुलिस का कहना है कि ये काम नीतू अकेले नहीं कर सकती, इसमें कोई और भी शामिल हो सकता है. इसका पता किया जा रहा है कि इस वारदात में और कौन—कौन शामिल है. पुलिस नीतू से लगातार पूछताछ कर रही है.
तीन मासूम बच्चे बेहाल
रविवार दोपहर को जितेंद्र का शव घर पहुंचा तो कोहराम मच गया. जितेंद्र बघेल के तीन बच्चे हैं जिसमें बेटी 12 साल की है. सभी राये जा रहे थे. पुलिस ने लोगों को समझाया और अर्थी को कंधा भी पुलिसकर्मियों ने दिया.