आगरालीक्स…आगरा में महाराजा अग्रसेन सेवा सदन के अध्यक्ष चुने गए उमेश कंसल. नई कार्यकारिणी गठित
महाराजा अग्रसेन सेवा सदन कमला नगर के वर्ष 2025—26 के निर्वाचन सम्पन्न हुए. इसमें अध्यक्ष उमेश कंसल को चुना गया तो वहीं उपाध्यक्ष प्रथम अनिल कुमार अग्रवाल व उपाध्यक्ष द्वितीय अनूप अग्रवाल चुने गए. महासचिव अनुरंजन सिंघल, कोषाध्यक्ष मनीष गोयल, सहसचिव आकाश अग्रववाल और अंकेक्षक आशीष अग्रवाल बनाए गए हैं. इस अवसर पर टीएन अग्रवाल, जेपी अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, रूप किशोर अग्रवाल और ओंकार नाथ गोयल भी शामिल रहे. निर्वान अधिकारी सुभाष अग्रवाल रहे.