आगरालीक्स… आगरा में भाई ही भाई का दुश्मन बन गया, एक भाई ने अपने ही भाई के गोली मार दी, उसकी हालत गंभीर है।
आगरा के यमुना पार क्षेत्र में प्रदीप और नितेश रहते हैं, प्रदीप के पिता बिजली विभाग में थे, उनकी मौत हो गई है। उनकी जगह नौकरी के लिए प्रदीप और नितेश में विवाद चल रहा था, नितेश नौकरी लेना चाहता है, प्रदीप बडा है इसलिए उसने नौकरी के लिए आवेदन किया था। आरोप है कि सोमवार रात को प्रदीप सो रहा था, उसी समय नितेश ने गोली चला दी, गोली प्रदीप के पेट को छूती हुई निकल गई और वह बाल बाल बच गया। उसे हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है।