आगरालीक्स…आगरा में आईपीएल की तरह बास्केटबॉल लीग के लिए हुई खिलाड़ियों की नीलामी. 10 मई से शुरू होगा सेंट पीटर्स बास्केटबॉल लीग.. चार टीमें, उनके नाम और उनके मालिक जानें…
सेंट पीटर्स कॉलेज एल्युमनी स्पोर्ट्स लीग (SPC-ASL) द्वारा आयोजित SPC-ABL (सेंट पीटर्स बास्केटबॉल लीग) की नीलामी ऐतिहासिक रूप से आगरा में पहली बार सम्पन्न हुई। इस आयोजन में आगरा ताज राउंड टेबल 329 और डॉ. हिमांशु यादव का विशेष सहयोग रहा। यह अवसर आगरा के खेल इतिहास में एक मील का पत्थर साबित हुआ, क्योंकि पहली बार बास्केटबॉल खिलाड़ियों की नीलामी प्रक्रिया अपनाई गई। इस नीलामी के माध्यम से कुल चार टीमें गठित की गईं, जो 10 मई से शुरू हो रहे टूर्नामेंट में आमने-सामने होंगी। खिलाड़ियों की बोली उत्साह और प्रतिस्पर्धा से भरपूर रही, जिससे यह आयोजन और भी आकर्षक बन गया। गठित टीमें और उनके मालिक इस प्रकार हैं:टीम हरीकेन (Hurricane) – मालिक: श्री मोहित मदान, Surmon Laces & Tapes
टीम फाल्कन्स (Falcons) – मालिक: श्री सिद्धार्थ अग्रवाल, Shilpa Masale
टीम फीनिक्स (Phoenix) – मालिक: श्री अनमोल अग्रवाल, Baxaful
टीम सुपर सॉनिक (Super Sonic) – मालिक: श्री संचित मुन्जाल,
विशेष धन्यवाद नवीन असवानी और उनकी टीम को, जिन्होंने इस लीग के लिए अथक परिश्रम कर इसे साकार किया। उनके प्रयासों ने इस आयोजन को सफलता की ऊंचाइयों तक पहुँचाया। SPC-ABL की यह पहल न केवल बास्केटबॉल को एक नई पहचान देने का प्रयास है, बल्कि आगरा के युवाओं को खेलों के प्रति जागरूक और प्रेरित करने की दिशा में भी एक अहम कदम है। टूर्नामेंट की शुरुआत 10 मई से होगी और शहर के खेलप्रेमी इसके रोमांच का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।