आगरालीक्स …Agra News: बच्चों में भी अस्थमा की समस्या बढ़ रही है, आज अस्थमा दिवस है। ( Agra News: Asthma Cases Increases in Children#Agra)
अस्थमा की समस्या लगातार बढ़ रही है, पिछले कुछ समय से बच्चों में अस्थमा की समस्या ज्यादा मिलने लगी है। इसका एक बड़ा कारण प्रदूषण है बच्चों को प्रदूषण से बचाने और उनकी प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने से अस्थमा की रोकथाम संभव है।
प्रदूषण से बढ़ा अस्थमा
एसएन मेडिकल कॉलेज के रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग के डॉ. जीवी सिंह का कहना है कि प्रदूषण के कारण बच्चों में अस्थमा की समस्या बढ़ रही है, इसकी रोकथाम संभव है यदि बच्चों को प्रदूषण से बचा लिया जाए। घर के अंदर के प्रदूषण से भी अस्थमा की समस्या हो रही है।