आगरालीक्स…आगरा में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के संगठन प्रमुख चुने गए योगेंद्र शर्मा, चेयरमैन विजय कसाना तो अध्यक्ष सुभाष बघेल…द्विवार्षिक अधिवेशन एवं निर्वाचन समारोह संपन्न
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, आगरा का द्विवार्षिक अधिवेशन एवं निर्वाचन समारोह शुक्रवार को पर्ल्स रिसोर्ट, फतेहाबाद रोड ससम्मान सम्पन्न हुआ। शुभारंभ अनूप कुमार (अपर जिलाधिकारी, आगरा) एवं डॉ. अरुण कुमार श्रीवास्तव (मुख्य चिकित्सा अधिकारी, आगरा) द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं उद्घाटन के साथ किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष सुरेश रावत एवं महामंत्री अतुल मिश्रा ने कर्मचारियों को उनके अधिकारों के प्रति सजग रहते हुए एकजुट रहने का आह्वान किया तथा कर्मचारी हितों की रक्षा हेतु सतत प्रयास करने का आश्वासन भी दिया।प्रमुख अतिथियों द्वारा विचार प्रस्तुत:
डॉ. संदीप बडोला एवं डॉ. राजेन्द्र पटेल (डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन) ने फार्मेसिस्ट संवर्ग की समस्याओं पर ध्यान आकृष्ट कराया।
श्री राजेन्द्र सिंह राठौर (प्रदेश अध्यक्ष, यूटा) ने शिक्षक संवर्ग की ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
डॉ. रवीन्द्र सिंह राना, डॉ. राजीव उपाध्याय, डॉ. मुकेश शर्मा, डॉ. महेश बघेल, डॉ. रामनरेश परमार, श्री योगेन्द्र शर्मा सहित सभी वक्ताओं ने कर्मचारी एकता और जनपद आगरा की सक्रिय भागीदारी की सराहना की।
प्रतिभागी संगठनों की प्रमुख उपस्थिति:
नर्सेज संघ, रोडवेज संघ, बेसिक हेल्थ वर्कर संघ, एक्सरे टेक्नीशियन संघ, फिजियोथेरेपिस्ट संघ, डेंटल हाईजिस्ट संघ, नेत्र परीक्षण अधिकारी संघ, ई.सी.जी. संघ, लेखपाल संघ, सिंचाई विभाग, फॉरेस्ट मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन, ट्यूबवेल ऑपरेटर संघ, डार्करूम सहायक संघ, जिला चिकित्सालय संघ, शिक्षक संगठन आदि के प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।
1 श्री योगेन्द्र शर्मा संगठन प्रमुख सेवा निवृत्त
2 श्री विजय कसाना चेयरमेन, संघर्ष समिति सिंचाई विभाग सींचपाल
3 श्री सुभाष बघेल अध्यक्ष स्वास्थ्य विभाग चीफ फार्मासिस्ट
4 श्री आनन्द शर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष बेसिक शिक्षा अध्यापक
5 श्री अजय शर्मा मंत्री स्वास्थ्य विभाग एक्सरे टेक्नीशियन
6 श्री आर.एन. शर्मा उपाध्यक्ष परिवहन निगम कैशियर
7 श्री प्रवीन मिश्रा संगठन मंत्री स्वास्थ्य विभाग फार्मासिस्ट
8 श्री मनकेश्वर शर्मा संयुक्त मंत्री स्वास्थ्य विभाग एक्सरे टेक्नीशियन
9 श्री सतीश त्यागी कोषाध्यक्ष स्वास्थ्य विभाग मेल स्टाफ नर्स
10 श्री भारत सिंह सम्प्रेक्षक स्वास्थ्य विभाग लैब टैक्नीशियन