Monday , 20 April 2026
Home स्पोर्ट्स IPL can start again from 16 May! Final can be held on 30 May…#IPL2025
स्पोर्ट्स

IPL can start again from 16 May! Final can be held on 30 May…#IPL2025

414

आगरालीक्स…आईपीएल 16 मई से दोबारा होगा शुरू! 30 मई को हो सकता है फाइनल. इन तीन स्टेडियम में होंगे बाकी के सभी 16 लीग मैच…जानें कब आएगा नया शेड्यूल

भारत और पाकिस्तान के बीच हुए ​तनाव और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आईपीएल की लीग को स्थगित कर दिया गया था. धर्मशाला में दिल्ली और पंजाब के बीच चल रहे मैच को बीच में ही रोक दिया गया था और फ्लड लाइट आफ कर दी गई थी. इसके अगले दिन बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने अपने संदेश में कहा कि आईपीएल को स्थगित किया जाता है, देश में तनाव का माहौल हो और क्रिकेट खेला जा रहा हो,यह अच्छी बात नहीं. लेकिन शनिवार को भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर के ऐलान के साथ ही आईपीएल को फिर से शुरू करने की योजना है.

16 मई से शुरू हो सकता है आईपीएल
बीसीसीआई अब दोबारा आईपीएल को शुरू करने की योजना बना रहा है. बोर्ड 16 मई से तीन स्थानों चेन्नई, बंगलुरु और हैदराबाद में शेष 16 मैचों की मेजबानी करने पर विचार कर रहा है. 30 मई को फाइनल हो सकता है. आईपीएल फ्रैंचाइजी को नए शेड्यूल की जानकारी रविवार रात तक दे दी जाएगी.

विदेशी खिलाड़ियों की उपलब्धता पर चिंता
हालांकि आईपीएल की फ्रैंचाइजी को सबसे ज्यादा चिंता विदेशी खिलाड़ियों की उपलब्धता पर है क्योंकि ज्यादातर विदेशी खिलाड़ी अपने अपने देश जा चुके हैं. अब फ्रैंचाइजियां को उन्हें वापस बुलाने के लिए व्यवस्था कर रही हैं. बीसीसीआई ने फ्रैंचाइजियों से मंगलवार तक अपने अपने खिलाड़ियों को इकट्ठा करने को कहा है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

स्पोर्ट्स

Good News: Agra’s Deepti Sharma Named Wisden Women’s Cricketer of the Year…#agranews

आगरालीक्स…विजडेन वुमेन क्रिकेटर आफ द ईयर चुनीं गईं आगरा की दीप्ति शर्मा....

स्पोर्ट्स

Agra News: Tanu Gautam won a silver medal at the district-level Taekwondo tournament…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की कक्षा 4 की छात्रा तनु गौतम ने ताइक्वांडो के जिला...

स्पोर्ट्स

Agra News: Jaipur became the champion of Season 1 of the Legends Cup played in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में खेले गए लीजेंड्स कप के सीजन-1 का चैम्पियन बना जयपुर....

स्पोर्ट्स

Agra News: Kanpur secured a resounding victory in the Legends Cup being played in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में खेले जा रहे लीजेंड्स कप में रोमांच चरम पर, कानपुर...

error: Content is protected !!