आगरालीक्स…Agra News: आज बड़ा मंगल है, बुढ़वा मंगल भी कहते हैं। आगरा में आज रात एक बजे तक मंदिरों में दर्शन होंगे, जानें क्या होता है बड़ा मंगल, फूल बंगला, भंडारा और सुंदरकांड का पाठ। ( Agra News: Bada Mangal celebration in Hanuman Temples of Agra#Agra )
हनुमान मंदिरों में बड़ा मंगल मनाया जा रहा है। लगड़े की चौकी मंदिर में हनुमान बाबा का पंचामृत से स्नान कराया गया, मंगला आरती के साथ ही चोला चढ़ाया जाएगा और फूल बंगला का आयोजन किया गया है। लगड़े की चौकी हनुमान मंदिर में बड़े मंगल पर रात एक बजे तक दर्शन होंगे, इसके साथ ही भंडारे का भी आयोजन किया जा रहा है। सेंट जोंस कॉलेज हनुमान मंदिर के पट रात 11 बजे तक खुले रहेंगे। दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर, डीवीवीएनएल, संकट मोचन हनुमान मंदिर ताज रोड सहित शहर में जगह जगह हनुमान मंदिर में बड़े मंगल पर आयोजन किए जा रहे हैं।
इसलिए मनाते हैं बड़ा मंगल
रात में एक बार बड़ा मंगल मनाया जाता है इसे बुढ़ाव मंगल भी कहते हैं। इसी दिन प्रभु श्रीराम से हनुमान जी की मुलाकात हुई थी, इसके बाद से इस दिन को बड़ा मंगल के रूप में मनाया जाता था। बुढ़वा मंगल इसलिए कहते हैं कि इस दिन हनुमान जी के वृद्ध रूप के दर्शन होते हैं।