Monday , 20 April 2026
Home टॉप न्यूज़ Agra News: Bride sentenced to life imprisonment for killing husband on the third day of marriage…#agranews
टॉप न्यूज़

Agra News: Bride sentenced to life imprisonment for killing husband on the third day of marriage…#agranews

254

आगरालीक्स…आगरा में शादी और सुहागरात के तीसरे दिन हुई थी पति की हत्या. नई नवेली दुल्हन जेवरात और कैश लेकर हो गई थी फरार. अब कोर्ट ने कातिल दुल्हन को सुनाई ये सजा…

आगरा में 9 साल पहले 25 मई 2016 को थाना जगदीशपुरा के आवास विकास सेक्टर 4 में रहने वाले निर्मल सिंह की हत्या की गई थी. ये हत्या उसकी नई नवेली दुल्हन ने शादी के तीसरे दिन ही की थी और वह जेवरात और कैश लेकर गायब हो गई थी. मृतक की बहन ने आरोपी दुल्हन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था. अब नौ साल बाद कोर्ट ने इस मामले में आरोपी दुल्हन को साक्ष्यों के आधार पर उम्र कैद की सजा सुनाई है और इसके अलावा 75 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है.

ये था पूरा मामला
आवास विकास सेक्टर चार में रहने वाली विशेषा देवी ने 25 मई 2016 को थाना जगदीशपुरा में तहरीर दी थी कि उने भाई की जहर देकर हत्या की गई है. तहरीर में उन्होंने बताया कि उनका छोटा भाई निर्मल सिंह 21 मई 2016 को उत्तराखंड के जिला उधमसिंह नगर के थाना कुंडा के गांव बैलजुड़ी की रहने वाली तारा से विवाह कर उसे घर लेकर आया था. छोटे भाई की शादी से घर में खुशी का माहौल था. सुहागरात के बाद और शादी तीसरे दिन 25 मई 2016 की सुबह भाई निर्मल बेड पर अचेत पड़ा हुआ था. उन्हें अस्पताल लेकर गएतो डॉक्टरां ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इधर नई नवेली दुल्हन तारा घर से गायब थी और वह नकदी व जेवरात भी ले गई थी. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में निर्मल की मृत्यु का कारण जहर निकला.

कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा
पुलिस ने उत्तराखंड से तारा को गिरफ्तार किया था लेकिन यहां पूछताछ में उसका असली नाम रूबीना निकला जो कि पहले से शादीशुदा थी. वह ज्यादा उम्र के अविवाहित लोगों को जाल में फंसाकर शादी करती थी और मौका मिलते ही ससुराल से नकदी ओर जेवरात लेकर फरार हो जाती थी. अभियोजन की तरफ से विशेषा देवी, मृतक के पुत्र भारत, डॉ. प्रभात सिंह, पुलिसकर्मी धारा सिंह, एसओ तेजबहादुर सिंह, एसआई राजीव कुमार और विधि विज्ञान प्रयोगशाला के अधिकारी कर्नल कुंवर प्रताप सिंह की गवाही के लिए अदालत में पेश किया गया. अब कोर्ट ने रूबीना को उम्र कैद की सजा सुनाई है और उस पर 75 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Agra gripped by a heatwave. Temperature exceeds 42 degrees Celsius for the third consecutive day…#agranews

आगरालीक्स…आगरा लू की चपेट में. लगातार तीसरे दिन तापमान 42 डिग्री सेल्सियस...

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : “Jail Chowpatty” Resumes at Gate of District Jail in Agra. What will be special this time?

आगरालीक्स…जेल से रिहाई के बाद पुनर्वास एक चुनौती है, नौकरी तक नहीं...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Car Catches Fire in Civil Court Parking Lot in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में दीवानी की पार्किंग में खड़ी कार में लगी आग. कूड़े...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Scouts and Guides are serving water to passengers on incoming trains at railway stations in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की भीषण गर्मी में रेलवे स्टेशनों पर आने वाली ट्रेनों में...

error: Content is protected !!