आगरालीक्स…Agra News: आगरा में साइबर सेल की सक्रियता देखिए, सात दिन से आफिस ना खुलने पर थाना प्रभारी निलंबित, इरादतनगर के दरोगा भी निलंबित। अब ये बनीं साइबर सेल थाना प्रभारी। ( Agra News: Cyber Cell Police station In Charge suspend#Agra )
आगरा में राकेश टिकैत के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद साइबर सेल थाने में एफआईआर दर्ज होनी थी। डीसीपी सिटी सोनम कुमार रविवार को साइबर सेल के थाने में पहुंचे, पता चला कि साइबर सेल के थाना प्रभारी का आफिस पिछले सात दिन से खुला ही नहीं है। उन्होंने पुलिस आयुक्त दीपक कुमार को रिपोर्ट दी, इसके बाद पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने थाना साइबर सेल प्रभारी समय सिंह को निलंबित कर दिया। वहीं, इरादतनगर में तैनात दरोगा कुलदीप कुमार को किसान के पास अनुमति होने के बाद भी मिटटी से भरा ट्रैक्टर रोकने पर निलंबित कर दिया है।
रीता यादव बनी साइबर सेल थाने की प्रभारी
साइबर सेल थाना प्रभारी समय सिंह को निलंबित करने के बाद इंस्पेक्टर रीता यादव को साइबर क्राइम सेल थाना प्रभारी बनाया गया है।