आगरालीक्स…Agra News: आगरा में एक दिन में 350 यूनिट रक्तदान, लोकहितम ब्लड बैंक के स्थापना दिवस पर 150 युवाओं ने पहली बार किया रक्तदान। ( Agra News: 350 unit blood donation on 15th Foundation day of Lokhitam Blood bank Agra#Agra )
रविवार को वाटरवर्क्स स्थित अग्रवन में लोकहितम चैरिटेबल ब्लड सेंटर की ओर से आयोजित 15वें स्थापना दिवस पर महारक्तदान शिविर और रक्तदाताओं का सम्मान समारोह आयोजित किया। समारोह का शुभारम्भ मुख्य अतिथि अरविन्द जी महाराज, विशिष्ट अतिथि राज्यसभा सांसद नवीन जैन, उत्तर प्रदेश लघु उधोग निगम लिमिटेड के अध्यक्ष राकेश गर्ग, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के सहायक आयुक्त(औषधि) अतुल उपाध्याय, एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ प्रशांत गुप्ता, संरक्षक राकेश मंगल, कौशल किशोर सिंघल, कांता प्रसाद अग्रवाल और निदेशक संजीव कुमार जैन ने दीप प्रवज्जलित कर किया।
अध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने कहां कि हमारे शास्त्रों में दान का महत्व सदियों से रहा है, प्राचीन काल में महर्षि दधीचि ने देहदान किया। रक्तदान कर हम मरीजों की जान बचा सकते हैं। मानव शरीर में प्रतिदिन नया रक्त बनता है। रक्तदान के समय एक बार में 350 मिलीलीटर रक्त लिया जाता है। यह हमारे शरीर के रक्त का 20वां हिस्सा होता है। थैलेसीमिया, कैंसर, हीमोफीलिया, एनीमिक गर्भवती महिलाओं समेत अन्य मरीजों के इलाज के लिए रक्त जुटाया जाता है।
महासचिव अखिलेश अग्रवाल ने कहा कि स्थापना दिवस समारोह में शहर की 71 संस्थाओ के साथ राहुल कटरोलिया, गुरजीत सिंह, अभिषेक शर्मा, अभिषेक भारद्वाज और रोहित अग्रवाल को पूरे वर्ष निरन्तर सहयोग करने पर रक्तदाता सम्मान से सम्मानित किया गया। आगरा व्यापार मंडल को 1036 यूनिट रक्त संचय करने पर विशेष सहयोग सम्मान से अलंकृत किया गया।
सुबह स्थापना दिवस पर लगाए गए महारक्तदान शिविर में स्वयं इच्छा से 350 लोगो ने रक्तदान किया। महिलाओं सहित 150 से अधिक युवाओ ने पहली बार रक्तदान किया और कहा कि अब से नियमित रक्तदान करेंगे। संचालन संयोजक एड. रोहित अग्रवाल ने किया। कोषाध्यक्ष आकाश अग्रवाल ने प्रगति की रिपोर्ट पढ़ी। इस अवसर पर विधायक पुरुषोत्तम खण्डेलवाल, भुवेश अग्रवाल, सुनील गोयल, टीएन अग्रवाल, केके अग्रवाल, कमल अग्रवाल, श्रीराम अग्रवाल, किशोर गोयल, शरद मित्तल, महेंद्र सिंघल, प्रेम सागर अग्रवाल, मनीष राय, रोबिन गुप्ता, अंकुर गौतम, मोहित अग्रवाल, अर्पित गोयल, मयंक गोयल, विष्णु कटरा आदि मौजूद रहे।