आगरालीक्स… आगरा से बरेली 2.30 घंटे में पहुंच जाएंगे, 7700 करोड़ रुपये से आगरा बरेली रोड कॉरिडोर का काम चार चरणों में चल रहा है। ( Agra News: Agra-Mathura to Bareilly 228 KM in Two hour 30 minute in Mathura Bareilly Corridor#Agra )
आगरा से बरेली जाने में पांच से छह घंटे लग जाते हैं। आगरा से बरेली के बीच की दूरी और यात्रा का समय कम करने के लिए आगरा बरेली कॉरिडोर का निर्माण किया जा रहा है। 7700 करोड़ रुपये से आगरा से बरेली के बीच चार लेन का कॉरिडोर का काम एक साथ चार चरणों में चल रहा है।
24 महीने में पूरा हो जाएगा आगरा बरेली कॉरिडोर
आगरा बरेली कॉरिडोर का काम एक साथ चार चरणों में चल रहा है। आगरा से बरेली के बीच 228 किलोमीटर में चार लेन का रोड बनाया जा रहा है। 7700 करोड़ रुपये से बन रहे कॉरिडोर का काम 24 महीने में पूरा होना है। मथुरा के बाद से शुरू होकर हाथरस, कासगंज, बंदायू से होते हुए बरेली तक कॉरिडोर बनेगा। मथुरा के बाद से हाथरस तक 66 कलिोमीटर में सड़क का निर्माण भी पूरा हो चुका है। एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर संजय वर्मा का कहना है कि 2027 तक कॉरिडोर पूरा हो जाएगा।
इस तरह तैयार हो रहा कॉरिडोर
मथुरा के बाद से हाथरस 66 किलोमीटर पीएनसी कर रही काम
हाथरस से कासगंज तक 57 किलोमीटर
कासगंज से बंदायू तक 57 किलोमीटर जीआर इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड कर रही काम
बंदायू से बरेली तक धारीवाल कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड कर रही काम