आगरालीक्स…Agra News: आगरा के आंबेडकर विवि की विधि और बीएड की परीक्षाएं आज से। ( Agra News: DBRAU, Agra Bed, LLB & BA LLB exam from today#Agra )
विश्वविद्यालय की बीए एलएलबी द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ और पंचम वर्ष और एलएलबी द्वितीय व तृतीय की परीक्षाएं दो पाली में आयोजित की जाएगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह आठ से 10 बजे और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर दो से चार बजे तक होगी। परीक्षा बहुविकल्पीय ओएमआर सीट पर आयोजित की जाएगी। 100 प्रश्नों में से 80 प्रश्नों के उत्तर देने होंगे। 10 जून तक परीक्षा आयोजित की जाएगी। वहीं, बीएड द्वितीय वर्ष न्यू कोर्स और बीएड प्रथम वर्ष न्यू कोर्स की परीक्षा सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक आयोजित की जाएगी।
बीए एलएलबी तृतीय वर्ष पेपर प्रथम की परीक्षा नौ जून को सुबह आठ से 10 बजे होगी
एलएलबी तृतीय वर्ष, बीए एलएलबी पंचम वर्ष की परीक्षा नौ जून को दोपहर दो से चार बजे की पाली में होगी
एलएलबी द्वितीय और बीए एलएलबी चतुर्थ प्रथम प्रश्न पत्र की परीक्षा 10 जून को सुबह आठ से 10 बजे
बीए एलएलबी द्वितीय वर्ष प्रश्नपत्र प्रथम की परीक्षा 10 जून को दोपहर दो से चार बजे की पाली में होगा
बीएड द्वितीय वर्ष न्यू कोर्स की परीक्षा तीन जून को सुबह 11 से दोपहर एक बजे के बीच होगी
बीएड प्रथम वर्ष न्यू कोर्स की परीक्षा चार जून को सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक होगी