हरिद्वारलीक्स…हैरान और शर्मनाक….मां ने अपनी ही 13 साल की बेटी का कराया सामूहिक दुष्कर्म. अपने प्रेमी और उसके दोस्त से कराई दरिंदगी…इस पार्टी की पूर्व नेता निकली महिला
हरिद्वार से एक अचंभित और शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. यहां एक महिला ने अपनी ही 13 साल की बेटी का गैंगरेप कराया. महिला ने अपने प्रेमी और उसके दोस्त से नाबालिग बेटी के साथ दरिंदगी कराई. आरोपी महिला भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व पदाधिकारी निकली है. पद पर रहते हुए भी यह महिला चर्चा में थी लेकिन इस बाद इसकी करतूत ने हर किसी को हैरान कर दिया है. पुलिस ने महिला नेत्री और उसके प्रेमी को अरेस्ट किया है.कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पीड़िता ने पूछताछ में बताया कि इसी साल जनवरी में रानीपुर में उसके साथ कार में गैंगरेप किया गया. तब भाजपा नेत्री यानी उसकी मां भी कार में मौजूद थी. पीड़िता ने बताया कि मां ने वोदका पिलाई थी और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया गया. पीड़िता ने बयानों में ये तक बताया है कि कार में जब उससे दरिंदगी हुई तो वह रोते हुए चिल्लाती रही लेकिन मां ने उसे यह कहकर चुप कर दिया कि यह सामान्य बात है. ये सब तो करना ही पड़ेगा. पुलिस की जांच में ये भी बात सामने आई है कि महिला ने अपनी नाबालिग बेटी को गलत रास्ते पर धकेलने की कोशिश में थी.
भाजपा ने कर दिया था पद से मुक्तआरोपी महिला भाजपा में कुछ साल पहले एक सामान्य कार्यकर्ता के तौर पर शामिल हुई थी. लेकिन ये महिला शुरुआत से ही चर्चा में रही. कुछ ही सालों के अंदर महिला मोर्चा में अहम पद पर आसीन हो गई. फरवरी 2023 में भी उसे एक महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी दी गई. पार्टी से जुड़े सूत्रों के अनुसार कई गलत कार्यो की शिकायतों के चलते उसे अगस्त 2024 में पद से मुक्त कर दिया गया था.
पति से झगड़ा कर बेटी को ले गई थी
पुलिस के अनुसार महिला नेत्री पति से कुछ महीनों पहले झगड़ा करने के बाद बेटी को अपने साथ ले गई थी. बेटे को पति के पास ही छोड़ दिया था. बेटी को साथ ले जाने की मंश से पति भी बेखबर था. बीच बीच में बेटी पिता से मिलने के लिए जा जाती थी. कई दिन पहले किसी तरह बच्ची पिता के पास आ गई. तब बच्ची की स्थिति को देखकर पिता ने उससे पूछा तो उसने पूरी कहानी बयां कर दी. जिसे सुनकर वह हैरान रह गए.