अहमदाबादलीक्स …एयर इंडिया का विमान एआई 171 ने अहमदाबाद से लंदन के लिए 1.38 पर टेक आफ हुआ और दो मिनट बाद 1.40 पर क्रैश हो गया। आग का गोला बना। पूर्व सीएम भी थे सवार।
( Air India Flight AI171 from Ahemdabad to London crash after take off, Video)
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एयर इंडिया के विमान एआई 171 ने दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट से गुरुवार सुबह अहमदाबाद के लिए उड़ान भरी थी, अहमदाबाद में विमान कुछ देर के लिए रुका। इसके बाद अमहदाबाद से लंदन के लिए विमान ने उड़ान भरी, विमान में 12 क्रू मैंबर और 230 यात्री सहित 242 लोग सवार थे। उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही एयरपोर्ट से 15 किलोमीटर दूर मेघानीनगर में विमान क्रैश हो गया। चारों तरफ धुआं ही धुआं छा गया। राहत और बचाव कार्य चल रहा है, बड़ी संख्या में एंबुलेंस पहुंच गई हैं।गुजरात के पूर्व सीएम सहित 242 लोग थे सवार
एयर इंडिया के बी 787 ड्रीमलाइनर विमान ने अहमदाबाद एयरपोर्ट से गुरुवार दोपहर 1.38 बजे टैक आफ किया, इसके दो मिनट बाद 1.40 बजे अहमदाबाद एयरपोर्ट के पीछे करीब रिहायशी इलाके में विमान क्रैश हो गया। विमान आग का गोला बन गया, विमान के साथ ही आस पास के भवन में भी आग लग गई। विमान में दो पायलट, 10 क्रू मैंबर के साथ ही बताया जा रहा है गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी सहित 232 यात्री सवार थे।