आगरालीक्स…आगरा आ रही BMW SUV कार एक्सप्रेस वे पर डिवाइडर से टकराकर पलटी. कक्षा 11वीं के छात्र की मौत. आगरा के तीन युवक घायल…
आगरा मंडल के मथुरा जिले में यमुना एक्सप्रेस वे पर दर्दनाक एक्सीडेंट में 17 साल के लड़के की मौत हुई है. देर रात करीब तीन बजे मथुरा से आ रही BMW SUV कार एक्सप्रेस वे के माइलस्टोन 74 के पास अनियंत्रित होकर डिवावइडर से टकराकर पलट गई. हादसे में कार सवार एक लड़के की मौत हुई है तो वहीं आगरा के शाहगंज में रहने वाले तीन युवक बुरी तरह से घायल हुए हैं. सूचना पर पहुंची नोहझील थाना पुलिस ने कार में फंसे युवकों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया.आगरा में मौसी के यहां आया था ईशान
अलीगढ़ का रहने वाला 17 साल का ईशान आगरा के शाहगंज स्थित पुष्पांजलि धाम कॉलोनी में रहने वाली अपनी मौसी के यहां आया हुआ था. वह अपनी मौसी के बेटे वैभव व उसके दो दोस्तों ज्ञानेश व राहुल के साथ BMW SUV कार से नोएडा गया हुआ था और रात को चारों कार से वापस लौट रहे थे. वैभव कार चला रहा था. नौहझील थाना क्षेत्र में इनकी कार एक्सप्रेस वे पर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और तीन से चार बार पलटी. हादसे में ईशान की मौत हो गई जबकि तीनों युवक घायल हैं. वैभव की हालत गंभीर होने पर उसे आगरा रेफर किया गया है जबकि दो अन्य युवकों का इलाज मथुरा के जिला अस्प्ताल में चल रहा है.
मृतक ईशान के पिता गजेंद्र सिंह अलीगढ़ में टीचर हैं. इनके एक बेटा ईशान और एक बेटी है. ईशान कक्षा 11वीं में पढ़ाई कर रहा था.उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया है.