आगरालीक्स …Agra News: आगरा के आंबेडकर विवि की बीएड की प्रयोगात्मक परीक्षाएं आज से, औटा कर रहा विरोध। ( Agra News: DBRAU, Agra Bed Practical Exam from Today#Agra )
विश्वविद्यालय की बीएड बैच 2024-2026 के बीएड प्रथम वर्ष और बैच 2023-2025 के द्वितीय वर्ष की प्रयोगात्मक और मौखिक परीक्षाओं की तिथि के साथ परीक्षकों के पैनल भी तैयार कर लिए हैं। प्रयोगात्मक परीक्षा की तिथि की सूचना विश्वविद्यालय की बेवसाइट व कालेज के लागिन में अपलोड की गई है। निर्धारित तिथि पर होने वाली परीक्षा के लिए नामित परीक्षक परीक्षा की तिथि से एक दिन पहले कालेज के लागिन पर अपलोड किए जाएंगे, जिन कालेजों में सोमवार को प्रयोगात्मक परीक्षा होनी है उस कालेज के परीक्षक के पैनल के नाम कालेज के लाग इन में अपलोड कर दिए गए हैं।
जिन कालेजों में छात्रों की संख्या 20 से कम है। उनकी परीक्षा नोडल केंद्र पर होगी। आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद और मैनपुरी के लिए नोडल केंद्र परीक्षा कराई जा रही है। इसके लिए आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद और मैनपुरी के एडेड कालेजों को नोडल केंद्र बनाया गया है।परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओम प्रकाश का कहना है कि सेवानिवृत सहित 25 प्रतिशत शिक्षकों को परीक्षक बनाया जा सकता है। औटा के आरोप गलत है। हमने 30-30 क़ालेजों की सूची तैयार कराई है और निर्धारित तिथि पर ही परीक्षा होगी। जो क़ालेज परीक्षा नहीं कराएगी, निर्धारित समय के बाद उन्हें आर्थिक दंड वहन करते हुए परीक्षा करानी होगी।
ये बनाए गए नोडल केंद्र
आगरा में बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय, फिरोजाबाद में एके कालेज, मथुरा में बीएसए कालेज, मैनपुरी में कुंवर आरसीएम कालेज