आगरालीक्स…अधिकांश झगड़े इसलिए हैं कि हम उनका और वो हमारा पक्ष नहीं समझ रहे, बड़े काम की किताब है ‘डिस्कवरी ऑफ सेल्फ (DoS®)’, इसे एक बार जरूर पढें, शायद समस्याएं सुलझ जाएं…
आगरा में मैं पिछले 10 सालों से लोगों को पारिवारिक परामर्श दे रहा हूं। एक बात जो मेरी समझ में आई वो ये है कि अधिकांश झगड़े केवल इसलिए हैं कि हम उसका और वो हमारा पक्ष नहीं समझ रहे। दो पक्ष अगर खुद को एक—दूसरे की जगह रखकर सोच लें तो 80 प्रतिशत तक झगड़े बिना किसी बाहरी मदद के खत्म हो जाएंगे। ये कहना है बिहेवियर साइंटिस्ट और हिंदुस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड कंप्यूटर स्टडीज के निदेशक डॉ. नवीन गुप्ता का, जिनके मार्गदर्शन में इन्हीं विषयों पर छपी एक किताब ‘डिस्कवरी ऑफ सेल्फ (DoS®)’ हाल ही में विमोचन हुआ है।
डॉ. गुप्ता ने बताया कि ‘डिस्कवरी ऑफ सेल्फ (DoS®)’ एक ऐसी किताब है जो उनके दशकों के पारिवारिक परामर्श, इंसानी बर्ताव और मानसिकता की समझ पर आधारित है। उनके साथ इसे अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में मनोविज्ञान विभाग के प्रो. शाह मोहम्मद खान, आरबीएस कॉलेज में अर्थशास्त्र विभाग कीं प्रमुख डॉ. अंजू जैन, हिंदुस्तान इंस्टीट्यूट ऒफ मैनेजमेंट एंड कंम्प्यूटर स्टडीज में एसोसिएट प्रोफेसर अभिलाषा सिंह राघव और डॉ. रिजु अग्रवाल ने मिलकर लिखा है।
तलाक या वैवाहिक जीवन के 80 फीसद तक मामले जो उनके सामने आए उनमें अधिकांश शादीशुदा जोड़ों की मानसिकता का मेल न खाना है। मसलन कोई एक्सट्रोवर्ट तो कोई इंट्रोवर्ट पर्सन है। आदतें मेल नहीं खा रहीं। पति को घूमना—फिरना, मौज करना पसंद है तो पत्नी एकांत में समय बिताना चाहती है। धीरे—धीरे यह इरिटेशन, फिर कलह और फिर तलाक में बदल रहा है। बहुत सारे लोगों में दिल से काम लेने की तो बहुत से लोगों में दिमाग से काम लेने की आदत होती है। ये लोग आपस में सामंजस्य कैसे बिठाएं ताकि पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों जीवन में बैलेंस बना रहे। बहुत से युवा कॅरियल सलेक्शन को लेकर परेशान हैं। आगे की जिंदगी में यह भी एक बाधा है। इन सभी समस्याओं का समाधान प्री मैरिटल काउंसलिंग और साइक्लॉजिकल ट्रेस है।
जैसे कि शादी से पहले युगलों के मन में बहुत सारे सवाल होते हैं। अपने भविष्य को लेकर वे हमेशा कन्फ्यूजन में रहते हैं। प्री मैरिटल काउंसलिंग और साइक्लॉजिकल ट्रेस में कपल्स को एक—दूसरे के साथ अधिक प्रभावी ढंग से बात करने का तरीका सिखाया जाता है। बातचीत किसी भी सफल रिश्ते की नींव है। प्री—मैरिज काउंसलिंग से जोड़ों को एक—दूसरे को सुनना और भावनाओं को व्यक्त करना सिखाया जाता है। प्री मैरिज काउंसलिंग के दौरान कपल्स शादीशुदा जिंदगी से पहले अपनी भविष्य की उम्मीदों पर चर्चा कर सकते हैं। वे भविष्य के लिए एक—दूसरे की आदतों, आकांक्षाओं और लक्ष्य को जान सकते हैं। शादी से पहले इन पर चर्चा करके अपने जीवन पर सही फैसले ले सकते हैं। काउंसलर के सामने इन मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की जाती है। ताकि शादी और रिश्ते को लेकर उनके मन में कोई संशय न रहे। काउंसलिंग की मदद से आप सुखद और बेहतर वैवाहिक जीवन की तैयारी कर सकते हैं। युवा अपनी कमियों को दूर कर सकते हैं ताकि शादी के बाद समस्याओं का सामना न करना पड़े। वैवाहिक जीवन से संबंधित योजनाएं बनाने में मदद मिलती है। निश्चिंत होकर खुशहाल जिंदगी की तरफ कदम बढ़ा सकते हैं।
मानसिक स्वास्थ्य संस्थान में हुआ विमोचन
शहर के इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ एंड हॉस्पिटल में शनिवार को “डिस्कवरी ऑफ सेल्फ (DoS®) असेसमेंट, डायग्नोसिस एंड सेल्फ-इम्प्रूवमेंट” पुस्तक का विमोचन किया गया। यह पुस्तक आत्म-जागरूकता, व्यवहारिक प्रवृत्तियों और संज्ञानात्मक शैली के वैज्ञानिक विश्लेषण पर आधारित एक पथ प्रदर्शक मैनुअल है। इसे प्राप्त करने के लिए मोबाइल नंबर 9568013683 पर संपर्क कर सकते हैं।
साइकोमेट्रिक टूल पर केंद्रित है
यह पुस्तक डिस्कवरी ऑफ सेल्फ (DoS®) नामक एक स्वदेशी साइकोमेट्रिक टूल पर केंद्रित है, जिसे आत्म-विश्लेषण के लिए विकसित किया गया है। इसका उपयोग व्यक्ति की सोच, भावनाओं, व्यवहारों, प्राथमिकताओं और आत्म-जागरूकता को गहराई से परखने के लिए किया जा सकता है। यह मॉडल चार उप-पैमानों पर आधारित है, जो इसे व्यापक और व्यावहारिक बनाता है।
विमोचन समारोह में विद्वानों की रही उपस्थिति
कार्यक्रम का उद्घाटन मानसिक स्वास्थ्य संस्थान के निदेशक प्रो. डॉ. दिनेश सिंह राठौर ने किया। इस मौके पर अतिथियों के रूप में प्रो. डॉ. नोव रतन शर्मा (निदेशक, एआईबीएएस) डॉ. अशोक विज़ (वरिष्ठ ऑर्थोपेडिक सर्जन), डॉ. अरविंद जैन (वरिष्ठ डायबिटोलॉजिस्ट) डॉ. आरएस पवित्र (निदेशक, एचसीएसटी), एएफडब्लूए की अध्य़क्ष श्वेता गुप्ता, आरबीएस कॊलेज के प्रिंसिपल विजय श्रीवास्तव, एडिशनल इनकम टैक्स कमिश्नर शैलेंद्र श्रीवास्तव, आरबीएस कॊलेज के प्रो. विपिन अग्रवाल, प्रो. वंदना सक्सेना और आगरा कॊलेज की प्रो. स्मिता चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।
- Agra headlines
- Agra hindi news
- Agra latest news
- Agra Live news
- Agra news
- Agra News : A book based on mental health
- agra online news
- Agra today news
- Agra update news
- dr dinesh singh rathor mental hospital agra
- dr riju agrawal singh
- dr. abhilasha singh agra
- dr. anju jain agra. prof. anju jain agra
- dr. dinesh singh rathor agra
- Hindustan Institute of Management and Computer Studies Agra
- prof. sm khan
- sgi agra
- sharda group agra