मथुरालीक्स…मुड़िया पूर्णिमा कल, गोवर्धन परिक्रमा के लिए लाखों लोग मथुरा पहुंच रहे. ट्रेनों अपार भीड़. रेलवे स्पेशल ट्रेनों का कर रहा संचालन, कंट्रोल रूम से रखी जा रही नजर
मथुरा व गोवर्धन में चल रहे मुंडिया पूर्णिमा गोवर्धन मेला में आने वाले तीर्थयात्रियों को लाने और वापस ले जाने के लिए रेलवे द्वारा स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया गया है. 80 ट्रिप मेला स्पेशल ट्रेन और 70 ट्रिप के लिए ट्रेनों को विस्तृत किया गया है. ट्रेनों में लगभग 40 अतिरिक्त कोच लगाकर तीर्थ यत्रियो को सकुशल उनके गंतव्य तक पहुंचाया जा रहा है. प्रतिदिन 80- 90 हजार यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाया जा रहा हैं.
मंडल रेल प्रबंधक आगरा तेज प्रकाश अग्रवाल द्वारा लगातार मॉनिटरिंग कर हर स्थिति पर नजर रखी जा रही है. गुरु पूर्णिमा गोवर्धन मेला स्पेशल ट्रेन की अबाध व सुरक्षित परिचाल को सुनिश्चित करने के क्रम में परिचालन टीम और मेला कंट्रोल रूम से हर पल स्थिति का जायजा लिया जा रहा है. भीड़ को ध्यान में रखते हुए ट्रेनों के ठहराव के समय में भी इजाफा किया गया है. सुरक्षा की दृष्टि से इस बार पर्याप्त रेलवे पुलिस बल लगाया गया है तीर्थयात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए है एवं कंट्रोल रूम से अधिकारियों द्वारा लगातार मॉनिटरिंग कर सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखी जा रही है. तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए पांडाल, पेयजल, साफ-सफाई,सुरक्षा एवं यात्रियों की सुविधा के लिए पर्याप्त शौचालय एवं आतिथ्य,चिकित्सा सुविधा एवं एंबुलेंस आदि की व्यवस्था की गई है.
टिकट चेकिंग कर्मचारियों व आरपीएफ का सराहनीय कार्य
गुरु पूर्णिमा गोवर्धन मेले में आए एक तीर्थयात्री जो गोवर्धन स्टेशन पर घायल हो गया था, टिकट चेकिंग कर्मचारियों व आरपीएफ द्वारा त्वरित सहायता और प्राथमिक उपचार देकर यात्री की सहायता की गई. यात्री ने रेलवे परिवार का आभार व्यक्त किया और रेलवे परिवार द्वारा किये गये सहायता की तारीफ की. वाणिज्य विभाग व आरपीएफ के कर्मचारियों द्वारा श्रद्धालुओं को अधिक से अधिक सेवा और सुरक्षित तरीके से क्राउड को मैनेज किया जा रहा है.

स्काउट्स एवं गाइड्स एवं रेलवे कर्मचारियों द्वारा गुरु पूर्णिमा मेला में बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं एवं यात्रियों की सहायता की जा रही है. स्काउट्स एवं गाइड्स के द्वारा मथुरा जं. स्टेशन पर खोया-पाया एवं प्राथमिक सहायता बूथ के माध्यम से भीड़ में खोये हुए श्रद्धालुओं/ यात्रियों को अपने परिजनों से वापिस मिलवाने का काम किया जा रहा है. इसी क्रम में 8 जुलाई को गुरु पूर्णिमा एवं गोवर्धन मेला 2025 के दौरान मथुरा जं. स्टेशन पर स्काउट्स एवं गाइड्स, आगरा मंडल द्वारा संचालित खोया पाया केंद्र पर मुरैना निवासी श्री उदयवीर जी आए और उनके द्वारा बताया कि उनकी पत्नी श्री मल्ला देवी एवं साथीगण मेले के कारण बिछड़ गए है. जिस पर स्काउट्स के सदस्यों द्वारा तत्परतापूर्वक उद्घोषणा के माध्यम से संदेश प्रसारित करा कर, उनकी पत्नी एवं परिवारजन को उनसे मिलवाया.
