Thursday , 4 June 2026
Home बिजनेस Agra News: MSME Power Talk 2025 in Agra on 16th july, there will be demand for garment, brush and food processing hub in Agra…#agranews
बिजनेस

Agra News: MSME Power Talk 2025 in Agra on 16th july, there will be demand for garment, brush and food processing hub in Agra…#agranews

401

आगरालीक्स…आगरा में एमएसएमई पावर टॉक 2025 कल बुधवार को. आगरा में होगी गारमेंट, ब्रश और खाद्य प्रसंस्करण हब की मांग. एमएसएमई मंत्री राकेश सचान से उद्यमियों को उम्मीद…

आगरा की औद्योगिक धड़कनों को एक नई ऊर्जा देने और उद्यमियों की आवाज़ को सरकार तक पहुंचाने के लिए उद्योग संवाद: एमएसएमई पावर टॉक 2025 का आगाज़ भव्य पोस्टर विमोचन समारोह के साथ हुआ। मंगलवार को करकुंज रोड स्थित भगत हलवाई पर जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र आगरा, ब्रज डेवलपमेंट फाउंडेशन, लघु उद्योग भारती, चैंबर ऑफ फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री एसोसिएशन द्वारा आयोजित होने जा रहे उद्योग संवाद: एमएसएमई पावर टॉक 2025 के बारे में जानकारी साझा की गई।

कार्यक्रम संयोजक, ब्रज डेवलपमेंट फाउंडेशन के अध्यक्ष और लघु उद्योग भारती के प्रदेश सचिव मनीष अग्रवाल रावी ने बताया कि यह आयोजन न सिर्फ उद्यमी और सरकार के मध्य संवाद का माध्यम बनेगा बल्कि वह मंच भी बनेगा जहां से आगरा को एक राष्ट्रीय आर्थिक शक्ति में बदलने की दिशा तय की जाएगी। 16 जुलाई को दोपहर 1:30 बजे होटल होलीडे इन में राकेश सचान, कैबिनेट मंत्री, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, हथकरघा एवं वस्त्र उद्योग, उत्तर प्रदेश सरकार आगरा जिले एवं आसपास के उद्यमियों से सीधा संवाद करेंगे। शहर की आधा दर्जन से अधिक औद्योगिक संस्थाओं के प्रतिनिधि सहभागिता करेंगे।

मंत्री राकेश सचान की उपस्थिति में जब उद्यमी अपनी चुनौतियां और सुझाव प्रस्तुत करेंगे, तब यह कार्यक्रम प्रदेश में एमएसएमई नीति के लिए एक ऐतिहासिक मोड़ बन सकेगा। संयुक्त आयुक्त उद्योग अनुज कुमार ने कहा कि एक जिला एक उत्पाद योजना में आगरा से पेठा, फुटवियर और पच्चीकारी पहले ही शामिल है। अब उद्योग संवाद कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री राकेश सचान के समक्ष जरदोज़ी, ब्रश उद्योग और चांदी शिल्प को भी योजना में शामिल करने का प्रस्ताव रखा जाएगा। वर्तमान में हैंडलूम-कालीन को योजना में शामिल करने का प्रस्ताव और भेजा हुआ है।

चैंबर ऑफ फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री एसोसिएशन के अध्यक्ष राजकुमार भगत ने कहा कि आयोजन में मिठाई, नमकीन ,मसाला, तेल, दाल एवं फ्लोर मिल जैसे परंपरागत लेकिन तेज़ी से बढ़ते उद्योग पर विशेष चर्चा की जाएगी। साथ ही आगरा से 40 से 50 किलोमीटर दूर एक नया औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने का भी प्रयास किया जा रहा है, जिससे आगरा के उद्योगों को विस्तार का नया अवसर मिलेगा। महा सचिव अनुज सिंघल ने कहा कि यह आयोजन सिर्फ संवाद नहीं, बल्कि आगरा और प्रदेश के औद्योगिक विकास के लिए ठोस घोषणाओं का मंच बनेगा। सरकार से सकारात्मक पहल की पूरी उम्मीद है। सचिव विकास चतुर्वेदी ने कहा कि टीटीजेड क्षेत्र में खाद्य प्रसंस्करण, जूता निर्माण और वस्त्र उद्योग जैसे गैर-प्रदूषणकारी उद्योगों को बढ़ावा देने की आवश्यकता है। यदि सरकार इन क्षेत्रों को अनुदान और नीति समर्थन दे, तो आगरा देश की आर्थिक राजधानी बनने की दिशा में अग्रसर हो सकता है।

लीजेंड अवार्ड 2025 से सम्मानित होंगे उद्यमी
उत्कर्ष अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम में 11 एमएसएमई उद्यमियों को ‘लीजेंड अवार्ड 2025’ से मंत्री द्वारासम्मानित किया जाएगा। यह पुरस्कार उनके दीर्घकालिक योगदान, नवाचार, और सामाजिक उत्तरदायित्व को मान्यता देने हेतु प्रदान किया जाएगा।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिजनेस

Agra Live News: Discussion on the development journey and future roadmap of the food processing industry in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में फूड प्रोसेसिंग उद्योग की विकास यात्रा और भविष्य के रोडमैप...

बिजनेस

Agra Live News: Discussion between officials and traders on GST reforms and solutions…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के व्यापारी बोले—सोने-चांदी के रेट बहुत बढ़ गये है, सरकार वैट...

बिजनेस

Agra Live News: Laghu Udyog Bharti’s 33rd Foundation Day celebrated in Agra

आगरालीक्स….तो आगरा देश के सबसे बड़े एमएसएमई मॉडल के रूप में हो...

बिजनेस

New Honda City launched in Agra with sporty looks, excellent safety, premium design and excellent mileage

आगरालीक्स…आगरा में न्यू होंडा सिटी लॉन्च. शानदार सेफ्टी, प्रीमियम डिजाइन और बेहतरीन...

error: Content is protected !!