आगरालीक्स…अश्लील रील्स बनाने वाली महक और परी अरेस्ट. अश्लील भाषा, गाली गलौच और अश्लील इशारों के वीडियो बनाकर करती थीं पोस्ट…जानिए कितनी करती थीं कमाई
यूपी की संभल पुलिस ने सोशल मीडिया एकाउंट पर अश्लील वीडियो पोस्ट करने वाली युवतियों महक और परी पर शिकंजा कसा हे. पुलिस ने महक, परी और हिना के साथ कैमनामैन आलम को भी अरेस्ट कर सलाखों के पीछे भेज दिया है. सभी आरोपियों से पूछताछ की गई है.संभल जिले के असमोली थाना इलाके के शहवाजपुर गांव की रहने वाली युवती महक, परी और हिना द्वारा Mehakpari143 नामक इंस्टाग्राम आईडी बनाई गई थी. इस पर ये तीनों युवतियां अश्लील भाषा, गाली गलौज और अश्लील इशारों वाली रील्स बनाकर अपलोड करती थीं. लोगों द्वारा लगातार इनकी शिकायतें पुलिस से की जा रही थी. इसके बाद पुलिस ने अश्लीलता परोसने के आरोप में इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की.
पुलिस को रील्स अश्लीलता की हद पार करने वालीं मिलीं इसके बाद थाना पुलिस ने रविवार रात को mehakpari143 अकाउंट की संचालक युवतियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया. सोमवार को पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की तो रील में दिखने वाली महक और निशा के साथ ही हिना नाम की युवती और वीडियो शूट करने वाले कैमरामैन आलम का भी नाम सामने आया. इसके बाद असमोली थाना पुलिस ने चारों को अरेस्ट कर सलाखों के पीछे भेज दिया है.
हर महीने 30 से 35 हजार की कमाईसोशल मीडिया एकाउंट पर अश्लील वीडियो अपलोड करके अश्लीलता परोसने वाली युवतियां इंस्टाग्राम एकाउंट के जरिए हर महीने व्यूअरशिप के आधार पर 30से 35 हजार रुपेय तक की कमाई करती थीं जिसके बाद उस पैसे को आपस में बांट लिया जाता था.