आगरालीक्स…आगरा में जनकपुरी के लिए कमला नगर के हर ब्लॉक, हर पार्क, हर क्षेत्र में होगी सजावट, कम समय में तेज गति से होगा काम. कार्यकारिणी में नए कार्यकर्ता हुए शामिल
कमला नगर में आयोजित होने वाले उत्तर भारत के सबसे बड़े जनकपुरी महोत्सव को भव्य, दिव्य, विशाल, सफल, सार्थक, व्यवस्थित, अनुशासित और मर्यादित बनाने के लिए रविवार को सेलिब्रेशन रेस्टोरेंट में कार्यकारिणी को विस्तार दिया गया और नए पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान समिति के मुख्य संरक्षक राज्यसभा सांसद नवीन जैन, मार्गदर्शक उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष राकेश गर्ग, अध्यक्ष मुरारी प्रसाद अग्रवाल, कोषाध्यक्ष रामरतन मित्तल, संरक्षक राकेश मंगल, नए बने स्वागताध्यक्ष डीडी सिंघल प्रमुख रूप से मंच पर मौजूद रहे। महामंत्री पार्षद प्रदीप अग्रवाल ने संचालन किया।इस अवसर पर राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने कहा कि कम समय में तेज गति से प्रभु राम का काम करने के मनोभाव और कमला नगर के हर क्षेत्र, हर वर्ग को समायोजित करने की दृष्टि से जनकपुरी महोत्सव समिति की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है। सारे पदाधिकारियों को सक्रिय करके कमला नगर के हर ब्लॉक, हर पार्क, हर क्षेत्र को सजाएंगे। धर्म से ओतप्रोत करेंगे। विकास कार्य कराएंगे। ऐसा प्रयास रहेगा। मार्गदर्शक राकेश गर्ग ने कहा कि कमला नगर के प्रबुद्ध व सम्मानित लोगों को दायित्व दिया गया है। अच्छा वातावरण बनाने का प्रयास है। सब मिलकर अभूतपूर्व जनकपुरी सजाएंगे।
यह चुने गए नए पदाधिकारीस्वागताध्यक्ष डीडी सिंघल गौ सेवक, संरक्षक रूप किशोर अग्रवाल एड., कोऑर्डिनेटर सुनील अग्रवाल व आरजी अग्रवाल, संरक्षक रूप किशोर अग्रवाल एडवोकेट, वरिष्ठ उपाध्यक्ष आलोक गर्ग, नवदीप अग्रवाल, धर्मेंद्र अग्रवाल, उपाध्यक्ष पार्षद मुरारी लाल गोयल पेंट वाले, राजेंद्र गुप्ता बज रसायन, कौशल किशोर सिंघल, पारुल अग्रवाल पार्कलेन, वैभव जैन, संजय अग्रवाल कैटर्स, संजय चौहान, माधव प्रसाद अग्रवाल, ओमप्रकाश गुप्ता, हरिओम गोयल पार्षद, विकास गर्ग, संतोष मित्तल, डॉ. जितेंद्र तिवारी, पवन बंसल पार्षद, राकेश त्यागी, नवल तिवारी, मंत्री अनूप अग्रवाल, रमाशंकर गुप्ता, मयंक गुप्ता, अनूप अग्रवाल, रामू फतेहपुरिया, भगवती प्रसाद शाक्य, महेश चंद्र अग्रवाल, नंदी महाजन, रैलेश अग्रवाल, बृजकिशोर अग्रवाल, गौरव चौहान, अमित ग्वाला, अनूप उपाध्याय, गोविंद शर्मा, सुभाष वर्मा, राहुल अग्रवाल, राजीव चौधरी, रंजू यादव, अमित मखीजा, अखिल जैन, आलोक खंडेलवाल, निर्मल जैन, रवि अग्रवाल, विनय आगरी, उप मंत्री अंश अग्रवाल, वंश अग्रवाल, यश बंसल, देवेंद्र जैन, प्रवीण चतुर्वेदी, विकास मेहरा, संचित बंसल, प्रवीण अग्रवाल, आशीष गुप्ता, शोभित शर्मा, सुरक्षा प्रमुख शशांक तिवारी, सह प्रमुख मयंक पाठक, गौरव परमार, विधि प्रकोष्ठ संयोजक दीपक माहेश्वरी, सहसंयोजक अनिल अग्रवाल एड., सहसंयोजक नवनीत कुलश्रेष्ठ, मीडिया प्रभारी पवन अग्रवाल, कार्यकारिणी सदस्य कपिल कुशवाह, प्रदीप साहू, रमाकांत अग्रवाल, कुलदीप पालीवाल, संदीप शर्मा, गिरीश जैन, वेद प्रकाश अग्रवाल, अमरकांत त्यागी, मनोज शाक्य, प्रवीण मित्तल, प्रवीण अग्रवाल, संजय उपाध्याय, सलाहकार समिति स्वदेश विकल, सुनील विकल, अशोक अग्रवाल, कार्यालय प्रभारी संजीव शर्मा, पत्रिका प्रकाशन विजय गोयल, महिला समिति में उपाध्यक्ष मंजू मंगल, वंदना अग्रवाल और मंत्री मोनिका अग्रवाल को भी जिम्मेदारी दी गई।