आगरालीक्स…आगरा के सेंट पीटर्स कॉलेज में खेले जा रहे अलपासो फुटबॉल टूर्नामेंट में पॉल्स टाइटन और लॉरेंस यूनाइटेड ने जीते मौच. फाइनल में बनाई जगह…
सेंट पीटर्स कॉलेज ओल्ड बॉयज एसोसिएशन द्वारा पूर्व छात्रों के लिए आयोजित अलपासो फुटबॉल टूर्नामेंट में आज पॉल्स टाइटन और लॉरेंस यूनाइटेड ने अपने-अपने दोनों लीग मैच जीत कर फाइनल में जगह बना ली।पहले मैच में लॉरेंस यूनाइटेड ने पीटर्स सुपरकिंग्स को 3-0 से पराजित किया । इस मैच का पहला मध्यांतर लीजेंड्स के मध्य खेल गया इसमे लॉरेंस यूनाइटेड के सागर भटनागर और डॉ. सौरभ शर्मा ने 1-1 गोल किया । स्टार्स के बीच खेले गए दूसरे मध्यांतर में लॉरेंस यूनाइटेड के अभिषेक जसरोटिया ने 1 गोल किया । इस मैच में लीजेंड्स वर्ग का मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार डॉ. राजीव फ़िलिप को और स्टार्स वर्ग का अभिषेक जसरोटिया को दिया गया।
दूसरा मैच पॉल्स टाइटन और फ़्रांसिस एवेंजर्स के मध्य खेला गया जिसमे पॉल्स टाइटन ने ने फ़्रांसिस एवेंजर्स को 1-0 से पराजित किया । इस मैच का भी पहला मध्यांतर लीजेंड्स बीच हुआ जिसमें पॉल्स टाइटन के यश उपाध्याय ने 1 गोल किया । स्टार्स के मध्य खेले गये दूसरे मध्यांतर में कोई भी टीम गोल न कर सकी । इस मैच में लीजेंड्स का मैन ऑफ़ द मैच डॉ. शुभम् जैन और स्टार्स वर्ग का रिसालत ज़ाफ़री को दिया गया।
इस अवसर पर फ़ादर डॉ. ऑलविन पिंटो भारत महाजन, डॉ. पराग गौतम, मंजुल गर्ग, सी.ए. मृदुल पाठक, रामानंद चौहान, डॉ. निशांत चौहान, सी.ए. अनमोल कोहली, उदय गोयल, अश्विन शर्मा, कौशलेन्द्र सिंह, आदि उपस्थित रहे। निर्णायक की भूमिका अनिल राजन, परमजीत सिंह, मनोहर सिंह, सोनू वर्मा, उपदेश भदौरिया और शरद उपाध्याय ने निभाई ।
