Thursday , 4 June 2026
Home हेल्थ Agra Newes: The first successful endovascular neuro-intervention procedure was performed at the Cardiac Cath Lab of SNMC Agra…#agranews
हेल्थ

Agra Newes: The first successful endovascular neuro-intervention procedure was performed at the Cardiac Cath Lab of SNMC Agra…#agranews

491

आगरालीक्स…आगरा के एसएन की कार्डिकय कैथ लैब में पहली सफल एंडोवैस्कुलर न्यूरो-इंटरवेंशन प्रक्रिया हुई. दिल्ली जैसे शहरों में इसका खर्चा 15 लाख, एसएन में आयुष्मान योजना से पूरी तरह हुई निशुल्क…

सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज (SNMC) ने चिकित्सा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। एस एन कॉलेज के PMSSY विंग के कार्डियक कैथ लैब में पहली एंडोवैस्कुलर न्यूरो-इंटरवेंशन प्रक्रिया (एंटीरियर कम्युनिकेटिंग आर्टरी एन्यूरिज्म कॉइलिंग) सफलतापूर्वक पूरी की गई। यह जटिल और जीवन-रक्षक प्रक्रिया, जो आमतौर पर दिल्ली जैसे शहरों में लगभग ₹15 लाख की लागत पर की जाती है, आयुष्मान योजना के तहत पूरी तरह से निःशुल्क की गई। यह सफलता न्यूरोसर्जरी, कार्डियोलॉजी, इंटरवेंशनल न्यूरोरेडियोलॉजी, इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी, एनेस्थिसियोलॉजी और क्रिटिकल केयर विभागों की एक समर्पित और बहु-अनुशासनात्मक टीम के संयुक्त प्रयासों का परिणाम है।

इस टीम में निम्नलिखित विशेषज्ञ शामिल थे:
कार्डियोलॉजी: डॉ. बसंत कुमार गुप्ता (विभागाध्यक्ष)
न्यूरोसर्जरी: डॉ. गौरव धाकरे (विभागाध्यक्ष), डॉ. मयंक अग्रवाल, डॉ. तरुणेश शर्मा
इंटरवेंशनल न्यूरोरेडियोलॉजी: डॉ. अंशुल जैन, मैक्स नोएडा में कार्यरत हैं ,का अहम योगदान व सहयोग रहा ।
इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी: डॉ. पल्लव गुप्ता
एनेस्थीसिया: डॉ अतिहर्ष मोहन, डॉ. प्रभा

इसके अतिरिक्त, सभी रेजिडेंट डॉक्टरों, नर्सों और तकनीशियनों ने भी इस प्रक्रिया को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने कहा, यह प्रक्रिया न केवल हमारे चिकित्सा बुनियादी ढांचे को मजबूत करती है, बल्कि यह भी सुनिश्चित करती है कि गरीब और जरूरतमंद मरीजों को भी उच्च गुणवत्ता वाली, जीवन रक्षक उपचार मिल सके। हमें उम्मीद है कि न्यूरो-इंटरवेंशन के इस नए सुपर सब-स्पेशलिटी समूह के गठन से आने वाले वर्षों में आगरा और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को महत्वपूर्ण लाभ मिलेगा।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

हेल्थ

Agra Live News: On World No Tobacco Day, people were made aware about the ill effects of tobacco in SNMC, Agra…#agranews

आगरालीक्स…विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर एसएन में किया लोगों को तंबाकू के...

हेल्थ

Dr. Sushil Singhal successfully performed 3 major open heart surgeries in a single day at Yatharth Hospital….#agranews

आगरालीक्स…आगरा के सीटीवीएस सर्जन डॉ. सुशील सिंघल का कमाल. एक ही दिन...

हेल्थ

Agra Live News: AOS to launch public awareness campaign on traffic rules and road safety#agranews

आगरालीक्स…आगरा में यातायात नियमों का पालन करने व सुरक्षित वाहन चलाने के...

हेल्थ

Agra Live News: Patient on ventilator for 35 days gets new life at SN Hospital, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के एसएन में 35 दिन से वेंटिलेटर पर रहे मरीज को...

error: Content is protected !!