Saturday , 24 October 2026
Home स्पोर्ट्स Football tournament started in Sharda World School, Agra. Teams from 12 schools participated…#agranews
स्पोर्ट्स

Football tournament started in Sharda World School, Agra. Teams from 12 schools participated…#agranews

705

आगरालीक्स…आगरा के शारदा वर्ल्ड स्कूल में शुरू हुआ फुटबॉल टूर्नामेंट. 12 स्कूलों की टीमों ने लिया भाग…

शारदा वर्ल्ड स्कूल,कीठम में दिनांक 25 अगस्त 2025 को दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया, जिसमें शहर के लगभग 12 प्रतिष्ठित विद्यालयों की टीमों ने प्रतिभाग किया। रोमांचक मैच विद्यालय परिसर में बने फुटबॉल ग्राउंड में खेले जाएंगे। फुटबॉल मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि वाईस चांसलर शारदा यूनिवर्सिटी प्रोफेसर जयंती रंजन का स्वागत कर किया गया। विद्यालय के एच ओ एस सत्याकी बनर्जी ने अतिथियों का स्वागत किया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने स्वागत गान प्रस्तुत किया। हेड ऑफ़ स्कूल सत्याकी बनर्जी ने स्वागत भाषण में सभी प्रतिभागियों को अनुशासन और निष्पक्ष खेल भावना का परिचय देते हुए खेलने की प्रेरणा दी। विद्यालय की छात्रा सांची ने टूर्नामेंट के विषय में सभी को अवगत कराया एवं टूर्नामेंट के नियम बताएं।

मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उद्घाटन शॉर्ट मार कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया विद्यालय में इस प्रतियोगिता को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है और टीमों को उत्साहित किया जा रहा है ।
पहले दिन विभिन्न टीमों के बीच मैच खेले गए खिलाड़ियों ने टीम भावना और अनुशासन का अद्भुत प्रदर्शन किया । पहले हाफ में सभी टीमों का प्रदर्शन सामान्य रहा लेकिन अंतिम हाफ में खेल का उम्दा प्रदर्शन करते हुए खेल को निर्णायक बनाकर जीत हासिल की । ग्रीन विलो स्कूल, क्रिमसन वर्ल्ड स्कूल, आर्मी पब्लिक स्कूल, जॉन मिल्टन पब्लिक स्कूल ने जीत हासिल कर सेमी फाइनल में प्रवेश किया। पहले दिन खेले गए फुटबॉल मैच अत्यंत रोचक और प्रेरणादाई रहे।

ऑफिसर मनोहर सिंह चाहर, देवेंद्र सिंह एवं योगेश वर्मा के नेतृत्व में प्रतियोगिता सम्पन्न हुई। इस अवसर पर इस अवसर पर विद्यालय प्रमुख सत्याकी बनर्जी, खेल शिक्षक शकील खान, गोविंद एवं सभी शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रशांत गुप्ता जी (सीईओ शारदा ग्रुप) ने शुभकामनाएं प्रेषित की।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

स्पोर्ट्स

Agra News: Cricketers Supriya and Sampada selected in the UP senior women’s T20 team…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की दो क्रिकेटर सुप्रिया और संपदा यूपी सीनियर महिला टी 20...

स्पोर्ट्स

Agra News: Inauguration of the 57th Archbishop Dominic Athaide Memorial Football Tournament 2026 at St. Peter’s College, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के सेंट पीटर्स कालेज में शुरू हुआ फुटबॉल टूर्नामेंट. 15 स्कूलों...

स्पोर्ट्स

Agra News: 15 players delivered an impressive performance and passed the karate belt grading examination…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में वर्ल्ड मॉडर्न शोतोकॉन कराटे फेडरेशन ऑफ इंडिया ने आयोजित की...

स्पोर्ट्स

Agra Video News: Cricketer Deepak Chahar’s three bats stolen in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में क्रिकेटर दीपक चाहर के तीन बैट हो गए चोरी. कीमत...

error: Content is protected !!