आगरालीक्स…Agra News: आगरा में कारोबारी के घर में लगी आग, पत्नी और तीन बच्चे पीछे के गेट से बाहर निकले। घर में रखा सामान जलकर स्वाहा। ( Agra News: Fire break out in Businessman house, wife & three children rescue#Agra)
आगरा के बाग फरजाना थाना हरीपर्वत में स्टोन मेंटेनेंस कारोबारी जुगल कुमार वर्मा रहते हैं, संजय प्लेस में उनका कार्यालय है। उनके घर पर पेंट का काम चल रहा है, इसके चलते ज्वलनशील केमिकल भी रखे हुए हैं। बुधवार शाम को काम करने के बाद मजदूर चले गए। घर पर कारोबारी की पत्नी कंचन वर्मा, 12 साल की बेटी मन्नत, आठ साल का बेटा अंश और ढ़ाई साल की बेटी गौरी थी।
आग की लपटें होती गईं तेज, पीछे के गेट से बाहर निकले
शाम को अचानक से केमिकल में आग लग गई, आग की लपटें तेज होती गईं और घर के सामान को चपेट में ले लिया। कंचन वर्मा अपने तीनों बच्चों को लेकर पीछे के गेट से बाहर निकल गईं। स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, कारोबारी भी शोरूम से आ गए।