आगरालीक्स…इस दिवाली अपने घर, फर्नीचर, किचिन को हाफेले लाइटिंग से दें लग्जरी लुक. आगरा में हाफेले लाइटिंग के नये सेंटर (श्रीकृष्ण इलेक्ट्रिक कम्पनी) की ग्रांड ओपनिंग. नई आर्किटेक्चरल लाइटिंग रेंज के साथ. जानें इसकी खासियत
जर्मन तकनीक से निर्मित हैफ्ले फर्नीचर एवं आर्किटेक्चरल लाइटिंग शोरूम (श्रीकृष्ण इलेक्ट्रिक कम्पनी) का की ग्रांड ओपनिंग गुरुवार को संजय प्लेस स्थित इनकम टैक्स ऑफिस के समीप हुआ. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजकुमार चाहर, सांसद फतेहपुर सीकरी एवं विजय सामा, अध्यक्ष द आगरा शू फैक्टर्स फेडरेशन ने फीता काटकर एवं विध्नविनाशक भगवान श्रीगणेश की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर शोरूम का उद्घाटन किया. इसके साथ ही आगरा अब हॅफ़ेले के लिक्ट एक्सपीरियंस सेंटर (एल ई सी) के उद्घाटन के साथ लाइटिंग के एक नए आयाम का अनुभव करने के लिए तैयार है, जिसे शहर में श्री किशन इलेक्ट्रिकल्स कंपनी लाया है.
जानिए क्या है खास
हाफेल की नई आर्किटेक्चरल लाइटिंग रेंज के साथ, आपकी सभी लाइटिंग ज़रूरतें पूरी हो जाएँगी. चाहे किसी छोटे से हिस्से को रोशन करना हो, दीवार की बनावट को उभारना हो, किसी कलाकृति पर ज़ोर देना हो, रात में फ़र्श को रोशन करना हो या फिर पूरे कमरे में रोशनी का समान वितरण सुनिश्चित करना हो – ये लाइट्स आपकी ज़रूरतों को पूरा करेंगी. 9 सीरीज़ वाली इस रेंज में विभिन्न अनुप्रयोगों, इंस्टॉलेशन तकनीकों और डिज़ाइन थीम को शामिल किया गया है. हर सीरीज़ में विभिन्न प्रकार की इंटीरियर लाइट्स, चाहे वो डाउनलाइट्स हों, स्पॉटलाइट हों या वॉल वॉशर, की एक विस्तृत श्रृंखला उपलब्ध है, जो आपको अलग-अलग रोशनी तकनीकों के साथ भी, उपलब्ध जगह में एक समान डिज़ाइन थीम (लाइटिंग फिक्स्चर के संदर्भ में) लागू करने की सुविधा देती है.
ग्रांड ओपनिंग पर हॅफ़ेले इंडिया के बिज़नेस हेड – लाइटिंग, सर्फ़ेस और वॉटर सॉल्यूशंस, अवनीश पांडे के साथ ही श्री किशन इलेक्ट्रिकल्स कंपनी के निदेशक शशि रंजन गुप्ता, प्रबंध निदेशक सौरभ गुप्ता, और साझेदार शैलेश महेश्वरी तथा अमित सिंह भी उपस्थित रहे. अतिथियों में प्रमुख आर्किटेक्ट्स और इंटीरियर डिज़ाइनर्स जैसे विनोद थापा, स्वतंत्र भगत, नितिन गुप्ता, अमित गुप्ता, गौरव शर्मा, अमित जुनेजा, समीर गुप्ता और अन्य शामिल थे.
नए हॅफ़ेले लिक्ट एक्सपीरियंस सेंटर (एल ई सी) का पता:
श्री किशन इलेक्ट्रिकल्स कंपनी, बेसमेंट, शंकर पॉइंट, बैंक ऑफ़ इंडिया के पास, इनकम टैक्स बिल्डिंग के बगल में, संजय प्लेस, सिविल लाइन्स, आगरा – 282004।