Monday , 20 April 2026
Home बिगलीक्स Agra News: FSDA destroyed 2255 kg of khoya, paneer, petha, seized 800 kg of mustard oil and refined oil…#agranews
बिगलीक्स

Agra News: FSDA destroyed 2255 kg of khoya, paneer, petha, seized 800 kg of mustard oil and refined oil…#agranews

526

आगरालीक्स…आगरा में एफएसडीए ने खाने के लिए बेकार 1725 किलो खोया, 500 किलो पनीर, 30 किलो पेठा फेंका. 800 किग्रा सरसों का तेल, रिफाइंड जब्त. 11 सैंपल जांच को भेजे, 5 प्रतिष्ठानों को चेतावनी

दीपावली एवं भाईदूज पर्व के अवसर पर मिलावटी खाद्य पदार्थो खोया, पनीर, दूध एवं दुग्ध पदार्थ से निर्मित मिठाईया, नमकीन, खाद्य तेल एवं वनस्पति, घी, रंगीन मीठे खिलौने व अन्य खाद्य पदार्थ आदि की बिक्री पर रोकथाम हेतु की गयी प्रवर्तन कार्यवाही के तहत विभिन्न प्रतिष्ठानों/स्थलों का निरीक्षण करते हुए नमूने संग्रहित किये गये। संग्रहित नमूनो का विवरण निम्नवत् है-

आगरा आ रहा 500 किलो पनीर कराया नष्ट
जयपाल नि०- कोसी कलां, मथुरा द्वारा बोलेरो पिकअप से खाद्य पदार्थ खोया आगरा विक्रय हेतु लेकर आ रहा था जिसपर फरह रोड, अछनेरा आगरा से पनीर का नमूना संकलित किया गया एवं अस्वच्छकर एवं अस्वस्थकर परिस्थियों में पनीर का भण्डारण एवं मिलावटी पनीर होने के कारण लगभग 500 किग्रा. मूल्य 1,00,000/- पनीर नष्ट कराया गया.

1725 किलो बेकार खोया फेंका
बोलेरो पिकअप वाहन से विभव चौक, आगरा पर खोये का एक नमूना संकलित किया गया, जिसमें अस्वच्छकर एवं अस्वस्थकर परिस्थियों में खोये का भण्डारण होने पर 1725 किग्रा. खोया मूल्य 3,45,000/- खोया नष्ट कराया गया |

800​ किलो सरसों का तेल,रिफाइंड जब्त
साबिर स्टोर प्रकाश नगर आगरा से सरसों का तेल एवं रिफाइंड सोयाबीन ऑयल का नमूना लिया गया एवं 600 किलोग्राम सरसों का तेल मूल्य 102000 तथा 200 किलोग्राम रिफाइंड सोयाबीन ऑयल मूल्य 28000 रुपए जब्त किया गया ।

यहां से लिए गए सैंपल
दिलीप गुप्ता एंड संस शमशाबाद आगरा से नमकीन का नमूना संकलित किया गया.
जोहरी बाजार स्थित दुकान से खोया का नमूना संकलित किया गया.
हरिशंकर सिंह शांति नगर बोदला आगरा से मिश्रित दूध का नमूना संकलित किया गया.
महेश गिलोरी वाले नूरी दरवाजा आगरा से अंगूरी पेठे का नमूना संकलित किया गया एवं 30 किलोग्राम रंगीन पेठा मूल्य ₹3000 नष्ट कराया गया.
माला पेठा उद्योग ईदगाह रेलवे स्टेशन के पास आगरा से अंगूरी पेठे का नमूना संकलित किया गया.
मोहनलाल बतासे वाले नूरी दरवाजा आगरा के यहां से चीनी खिलौने के 02 नमूने संकलित किए गए.

पांच प्रतिष्ठानों को चेतावनी
इस प्रकार उपरोक्त प्रतिष्ठानों से कुल 11 नमूने संग्रहित कर विश्लेषण हेतु प्रयोगशाला प्रेषित किया गया है रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अन्तर्गत अग्रिम विधिक कार्यवाही संचालित की जाएगी। जनपद के विभिन्न क्षेत्रो में खाद्य प्रतिष्ठानो के निरीक्षण के दौरान मौके पर पायी गयी कमियो लगभग 5 प्रतिष्ठानो को चेतावनी देते हुए इप्रूवमेंट नोटिस जारी की जा रही है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Rs 100 crore sale on Akshaya Tritiya in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में अक्षय तृतीया पर आज भी मंदिरों में...

बिगलीक्स

Agra Live News: JEE Mains 2026 result may declare Today

आगरालीक्स…Agra News: देश भर के इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए जेईई...

बिगलीक्स

Agra Live News: Dhaba Owner lodge FIR against History Sheeter Monu Yadav in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में जेल से छूटते ही हिस्ट्रीशीटर मोनू यादव ने...

बिगलीक्स

Agra Live News: Heat waves start in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में आज से लू का अलर्ट, भीषण गर्मी, जानें...

error: Content is protected !!