आगरालीक्स …Agra News: आगरा में पोइया घाट पर पांटून पुल बनेगा, आगरा से खंदौली की दूरी तीन किलोमीटर रह जाएगी। दो पांटून पुल के लिए 1.75 करोड़ रुपये के बजट की स्वीकृति। ( Agra News: Pontoon Bridge between Poiya Ghat & Khandauli & Tanora Nurpur#Agra)
आगरा से खंदौली जाने के लिए रामबाग टेढ़ी बगिया होते हुए जाते हैं। 18 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी है, जाम में वाहन फंसते हैं। इसके लिए आगरा के दयालबाग पोइया घाट से खंदौली के बीच पांटून पुल प्रस्तावित किया गया था।
आगरा से खंदौली तीन किलोमीटर, छोटे वाहन और पैदल आ जा सकेंगे
पोइया घाट से खंदौली के बीच बनने वाले पांटून पुल से आगरा से खंदौली के बीच की दूरी तीन किलोमीटर रह जाएगी। पांटून पुल से छोटे वाहन, पैदल और दो पहिया वाहन चालक आ जा सकेंगे। इससे आगरा और खंदौली क्षेत्र के लोगों को राहत मिलेगी, जाम से भी बच जाएंगे। स्थानीय विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह के प्रयास से पांटून पुल के निर्माण के लिए पीडब्ल्यूडी को प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति मिल गई है।
तनौरा नूरपुर से यमुना नदी पर मिलेगा दूसरा पांटून पुल
एक पांटून पुल यमुना पर पोइया घाट पर बनेगा और दूसरा पुल तनौरा नूरपुर के बीच में बनेगा। इन दोनों पुल के लिए 1.75 करोड़ रुपये के बजट की स्वीकृति मिली है।