आगरालीक्स…यूपी बोर्ड के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा तिथि जारी. 18 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम..जानिए पूरा शेड्यूल
सीबीएसई बोर्ड के बाद अब यूपी बोर्ड ने भी हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा तिथि जारी कर दी है. दोनों ही कक्षाओं की परीक्षा 18 फरवरी से शुरू होंगी और यह 12 मार्च तक चलेंगे. हाईस्कूल एवं इंटर में पहले दिन हिंदी की परीक्षा होगी. परीक्षा दो पालियों में होगी.
पहली पाली की परीक्षा सुबह 8 बजकर 30 मिनट से शुरू होकर 11बजकर 45 मिनट तक चलेगी तो वहीं दूसरी पाली की परीक्षा का समय दोपहर दो बजे से शाम 5 बजकर 15 मिनट तक का है.