यूपीलीक्स…स्कूल से घर आ रहीं स्कूटी सवार तीन छात्राओं को कंटेनर ने कुचला, तीनों की मौत. यूपी के लखीमपुर खीरी में हुआ दर्दनाक हादसा
यूपी के लखीमपुर खीरी से दर्दनाक खबर सामने आई है. एक्सीडेंट में स्कूल से घर लौट रहीं स्कूटी सवार तीन छात्राओं को कंटेनर ने कुचल दिया. इसमें तीनों की मौत हो गई. हादसा शनिवार दोपहर के वक्त अहमदनगर—हैदराबाद मार्ग पर हुआ.
मृत छात्राओं के नाम 17 वर्षीय साहिबा पुत्री मोहम्मद अयूब, 13 वर्षीय खदीजा पुहत्री मोहम्मद यूनुस और 18 वर्षीय दिक्शा पुत्री सफीउल्ला निवासी बिलहरी शामिल हैं. इसमें साहिबा और खरीदा आपस में बुआ भतीजी थीं. हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया है.