Tuesday , 21 April 2026
Home बिगलीक्स Agra News: An illegal bar was operating in a restaurant located in the basement of a hotel in Agra…#agranews
बिगलीक्स

Agra News: An illegal bar was operating in a restaurant located in the basement of a hotel in Agra…#agranews

434

आगरालीक्स…आगरा में होटल के बेसमेंट में संचालित रेस्टोरेंट में चल रहा था अवैध बार. अकेजनल बार लाइसेंस के नाम पर हर दिन परोसी जा रही थी शराब. संचालक अरेस्ट

आगरा के फतेहाबाद रोड स्थित होटल के बेसमेंट में संचालित रेस्टोरेंट में अवैध रूप से बार चलाया जा रहा था. आबकारी विभाग की टीम ने पुलिस के साथ मिलकर मुखबिर की सूचना पर यहां छापा मारा. यहां पर अकेजनल बार लाइसेंस के नाम पर हर दिन शराब परोसी जा रही थी. पुलिस ने यहां से अवैध शराब के साथ शराब व बीयर की बोतलें बरामद की हैं. पुलिस ने संचालक को अरेस्ट किया है. मैनेजर मौका पाकर वहां से भाग निकला है.

इस रेस्टोरेन्ट में परोसी जा रही थी शराब
14 नवंबर को आबकारी निरीक्षक सेक्टर-7 बृजेन्द्र पटेल सिपाही सुभाष कुमार, अजब सिंह, अब्दुल आसिफ के साथ शिल्प ग्राम रोड स्थित रेस्टोरेन्ट एंव ढाबे की चेकिंग कर रहे थे. उसी समय थाना ताजगंज के उप निरीक्षक अमर राणा और उप निरीक्षक गौरव यादव आकर मिले. तभी मुखबिर से सूचना मिली कि होटल पैराडाइस इन के बेसमेन्ट में संचालित रेस्टोरेन्ट सन बार बी क्यू में अवैध तरीके से बिना लाइसेंस के बार का संचालन किया जा रहा है व विदेशी मदिरा और बीयर की बिक्री की जा रही है.

टीम ने रेस्टोरेंट पर मारा छापा
सूचना की पुष्टि होने के बाद आबकारी निरीक्षक पुलिस के साथ होटल के बेसमेन्ट में स्थित रेस्टोरेन्ट मे पहुंचे तो पाया कि एंट्री गेट के सामने बने काउन्टर पर शराब की बोतले एंव कांच के गिलास रैको पर रखे थे. तभी उनके पास एक व्यक्ति आया जिसने खुद को मैनेजर बताया. टीम ने जब उस व्यक्ति से काउन्टर पर रखी शराब के बारे में पूछा और जरूरी कागजात मांगे तो वह व्यक्ति संन्तोषजनक उत्तर नही दे सका और नाम पता पूछने पर अपना नाम गौतम सक्सेना पुत्र श्री जगदीश नारायण सक्सेना निवासी- 70 नालन्दा स्टेट फतेहाबाद रोड आगरा थाना ताजगंज, आगरा बताया. उसी समय रेस्टोरेन्ट मालिक अनिल धाकणे पुत्र माता प्रसाद निवासी – 150 शमशाबाद बडोवरा खुर्द थाना शमशाबाद जिला पहुंचे. इनको लेकर टीम ने रेस्टोरेन्ट के सभी भागो की गहन तलाशी ली. टीम को यहां पर हरियाणा राज्य में ही वि​क्रय के लिए अनुमन्य शराब मिली. इसके अलावा भी कई शराब की बोतलें और बियर मिलीं.

अकेजनल बार लाइसेंस के नाम पर हर रोज चल रहा था
टीम को काउन्टर पर मदिरा बिक्री की कुछ कम्प्यूटर की रसीद बरामद हुई। बरामद शुदा शराब आदि उपरोक्त सामग्री को रखने के व बिक्री के वास्ते रेस्टोरेन्ट संचालक अनिल धाकणे से लाइसेंस मांगा गया तो उनके द्वारा नहीं दिखाया जा सका और बताया कि आज की बिक्री का पैसा मैनेजर गौतम सक्सेना के पास ही था. उन्होंने बताया कि इस रेस्टोरेन्ट मे कभी-कभी अकेजनल बार लाइसेंस लिया गया है और उसी लाइसेंस की आड में धोखे से मदिरा पान कराता हूँ, जिससे सरकार को देय टैक्स बचाकर अपना लाभ कमाता हूँ. उसने बताया कि वह इस रेस्टोरेंट को अपने सहयोगी रामनिवास पुत्र रमेश नि गोबर चौकी व राजकुमार निवासी ताजगंज के साथ मिलकर अवैध रूप से बार का संचालन करता है.

संचालक अरेस्ट
टीम ने अभियुक्त अनिल धाकणे को पुलिस हिरासत में लिया गया. इसी दौरान दूसरा अभियुक्त गौतम सक्सेना पुत्र जगदीश नारायण सक्सेना मौके का फायदा उठाकर ग्राहको की भीड से बचकर फरार हो गया.

ये शराब हुई बरामद
तलाशी में एक बोतल 750 ML 100 पाइपर ब्रान्ड एक बोतल रेड लेबिल 750 ML एक बोतल टकीला ब्रान्ड 750 ML एक बोतल ब्लैक डाग ब्रान्ड 750 ML, एक बोतल ब्लैक लेबिल ब्रान्ड 750 ML, सभी बोतलो की सील टूटी हुई है और ये सभी हरियाणा राज्य मे विक्रय के लिये अनुमन्य है। एक बोतल मैजिक मूवमेन्ट 750 ML, एक बोतल बैलेन्टाइन ब्रान्ड 750 ML,एक बोतल ब्लैक डाग ब्रान्ड 750 ML, दो बोतल सिमरन आफ ब्रान्ड 750 ML, एक बोतल बैकार्डी ब्रान्ड 750 ML, एक बोतल बाम्बे सफारी ब्रान्ड 750 ML, आधी बोतल सुला वाइन ब्रान्ड रेड वाइन 750 ML, एक बोतल मे आधी से कम सुला व्हाइट वाइन ब्रान्ड 750 ML ये सभी अवैध शराब है। किंगफिशर बीयर 650 ML नौ बोतल, किंगफिशर ब्रान्ड बीयर 330 ML 06 बोतल बीयर की सभी बोतल सील्ड है, जिसकी तीव्रता 5% v/v है। इसके अतिरिक्त काउन्टर से मदिरा मापने हेतु स्टील का नपना-01 अदद, बीयर किंग फिशर ब्रान्ड की दो खाली बोतल बरामद हुई है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Agra’s New DM Manish Bansal will take charge today, Wife DM Noida Medha Roopam native of Agra

आगरालीक्स ..Agra News: .आगरा के डीएम मनीष बंसल आज कार्यभार संभालेंगे, आईआईटी...

बिगलीक्स

Agra Live News: Woman oppose Marriage of Boy friend in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में​ रिलेशनशिप में रह रही युवती ने बारात...

बिगलीक्स

Agra Live News: Two car collides on Mugal Road Agra, Couple & His two child injured, Video

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में शादी से लौटते समय रात में दो कारों...

बिगलीक्स

Agra Live News: Heat wave forecast for 21st April 2026 in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में आज लू का अलर्ट, स्कूल जाने वाले...

error: Content is protected !!