आगरालीक्स…आगरा में अभिनेत्री कंगना रानौत के खिलाफ केस को लेकर कोर्ट में हुई बहस. अगली सुनवाई की तारीख घोषित
फिल्म अभिनेत्री और हिमाचल की मंडी से भाजपा सांसद कंगना रानौत के खिलाफ शनिवार को आगरा की कोर्ट में दोनों पक्षो में बहस हुई. किसानों पर अपमानजनक टिप्पणी के खिलाफ दर्ज केस में कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 16 दिसंबर नियत की है. पिछली तारीख पर विशेष न्यायाधीश एमपी एमएलए लोकेश कुमार ने रिवीजन को स्वीकार किया था. राजीव गांधी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और वरिष्ठ अधिवक्ता रमाशंकर शर्मा ने 11 सितंबर 2024 को सांसद कंगना के खिलाफ अदालत में वाद दायर किया था. आरोप था कि सांसद ने 26़ अगस्त 2024 को अपने बयान में किसानों पर अपमानजनक टिप्पणी की जिससे उनकी और लाखों किसानों की भावचनाएं आहत हुईं. इसके अलावा महात्मा गांधी के खिलाफ भी अभद्र टिप्पणी का आरोप लगाया था. इस मामले में अधीनस्थ कोर्ट ने 6 मई 2025 को परिवाद खारिज कर दिया था लेकिन वादी अधिवक्ता ने आदेश के खिलाफ सत्र न्यायालय में रिवीजन दाखिल किया था. रिवीजन की सुनवाई में अदालत ने पाया कि 6 मई 2025 को पारित हुए आदेश में धारा 225 (1) बीएनएसएस के प्रावधान में अनदेखी हुई थी. इस पर याचिका स्वीकार करने के आदेश दिए थे.