Monday , 20 April 2026
Home यूपी न्यूज UP News: The lovers were caught and they got married the same night….#upnews
यूपी न्यूज

UP News: The lovers were caught and they got married the same night….#upnews

349

यूपीलीक्स…रात को प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी. लोगों ने देखा और पकड़ लिया. प्रेमी बोला—बहुत प्यार करता हूं…लोगों ने रात को ही करा दिया दोनों का निकाह. पूरी खबर पढ़ें..

यूपी के मेरठ से एक अजब गजब खबर सामने आई है. परीक्षितगढ़ के गावं इकला रसूलपुर में रात को एक युवक अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए उसके घर पहुंच गया लेकिन उसे मिलते देख गांव वालों ने देख लिया. फिर क्या था, बात कुछ ऐसी हुई कि दोनेां का रात को ही निकाह करा दिया. रात को ही सारी रस्में हुईं और आधी रात को दूल्हा—दुल्हन को नकदी देकर रवाना किया. यह शादी क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है.

तीन साथियों के साथ मिलने पहुंचा प्रेमिका के पास
मंगलवार शाम को मवाना के मोहल्ला गाढ़ा चौक में रहने वाला अलफाज अपने तीन साथियों के साथ अपनी प्रेमिका से मिलने उसके गांव इकला रसूलपुर आया. प्रेमिका के घरवाले उस समय मेरठ में आंखों की जांच कराने गए थे. प्रेमी को प्रेमिका से मिलने घर जाते हुए ग्रामीणों ने देख लिया और दोनों को रंगेहाथ पकड़ लिया. प्रेमी के तीनों साथी वहां से भाग गए. पकड़े गए प्रेमी अलफाज ने कहा कि वह प्रेमिका से बहुत प्यार करता है.

देर रात हुआ निकाह
ग्रामीणों ने फोन करके दोनों के परिजनों को मौके पर बुला लिया. देर रात युवक के परिजन गांव पहुंचे. ग्रामीणों ने कहा कि दोनों का निकाह कराया जाएगा लेकिन युवक के पक्ष पहले मामले से पल्ला झाड़ने लगे लेकिन पुलिस में शिकायत करने की बात कहने पर वह मान गए. युवती के परिजन भी निकाह पर राजी हो गए. काफी देर बात आपसी समझौता के बाद गांव में ही दोनों के परिजनों की मौजूदगी में प्रेमी व प्रेमिका का निकाह मौलाना ने पढ़ा. रात को ही दुल्हन के मेहंदी लगाई गई और शादी का जोड़ा मंगवाया. आधी रात को दुल्हन की विदाई के समय दूल्हे को नकदी देकर रुख्सत किया.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

यूपी न्यूज

UP News: Shocking: Vaishali, who scored 92% in the CBSE Class 10 exams, takes her own life…#upnews

यूपीलीक्स…शॉकिंग, सीबीएसई 10वीं में 92% लाने वाली वैशाली ने दे दी जान....

यूपी न्यूज

UP News: Massive fire engulfs 500 shanties in Ghaziabad…#upnews

यूपीलीक्स…गाजियाबाद में 500 झुग्गियों में लगी भीषण आग. तेज आवाज के साथ...

यूपी न्यूज

Agra News: 27 IPS officers from 13 districts, including Agra ACP Akshay Mahadik, have been transferred

आगरालीक्स…आगरा के एसीपी महादिक अक्षय संजय सहित 13 जिलों के 27 आईपीएस...

यूपी न्यूज

UP News: Pickup truck rams into parked trailer on highway in Kaushambi; 7 dead…#upnews

यूपीलीक्स…यूपी के कौशांबी में बड़ा हादसा, हाइवे पर खड़े ट्रॉला में जा...

error: Content is protected !!