ओडिशालीक्स गोवा के बाद ओडिशा में नाइट क्लब में लगी भीषण आग।
( Fire Break Out in Bhubneshwar Night Club )
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, गोवा के नाइट क्लब में आग के बाद ओडिशा के भुवनेश्वर में नाइट क्लब में आग लगने का मामला सामने आया है। भुवनेशन के सत्य विहार इलाके में शुक्रवार को नाइट क्लब से आग की तेज लपटों के साथ धुआं उठने पर अफरा तफरी मच गई। स्थानीय लोगों के साथ ही दमकल कर्मी आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटे हैं। आग से फिलहाल किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है।