आगरालीक्स…आगरा के वरिष्ठ पत्रकार डॉ. हर्षदेव का निधन…अंतिम संस्कार आज दोपहर को
आगरा के वरिष्ठ पत्रकार डॉ. हर्षदेव का आज सुबह निधन हो गया है. वे काफी समय से बीमार चल रहे थे. गुरुवार सुबह आगरा के कारगिल अस्पताल में 8 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली. डॉ. हर्षदेव जाने माने पत्रकार और ब्लॉगर रहे, जिन्होंने अपने करियर के खट्टे-मीठे अनुभवों को ब्लॉग्स के माध्यम से साझा किया. वे हिंदी पत्रकारिता जगत में जाने-माने व्यक्ति थे.
अंतिम संस्कार आज
डॉ. हर्षदेव शास्त्रीपुरम स्थित राधिक हाइट्स में रह रहे थे. इनका अंतिम संस्कार आज गुरुवार दोपहर करीब ढाई बजे शाहगंज स्थित मल का चबूतरा पर किया जाएगा. उनके निधन से आगरा के पत्रकार जगत में शोक छा गया है.