आगरालीक्स…आगरा के चार युवकों को फिरोजाबाद पुलिस ने मुठभेड़ में किया अरेस्ट. जिम सेंटर पर की थी फायरिंग. तमंचा और कारतूस मिले
आगरा के चार युवकों को फिरोजाबाद पुलिस ने मुठभेड़ में अरेस्ट किया है. इन्होंने शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन रोड स्थित एक जिम सेंटर पर फायरिंग की थी. पुलिस ने इनके पास से तमंचा और कारतूस बरामद किया है. मुठभेड़ में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी जिससे वो घायल हुए हैं. पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है. इनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है.
शिकोहाद के रेलवे स्टेशन रोड पर फिटनेस केव नाम से एक जिम संचालित है. सोमवार—मंगलवार रात को कार सवार युवकों ने जिम सेंटर पर पथराव किया था और फायरिंग की थी. जिम संचालक आकाश यादव ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी. युवकों द्वारा पथराव व फायरिंग का सीसीटीवी वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसमें चेहरे को कपड़े से ढंका हुआ था. पुलिस ने मामले की गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की तलाश शुरू की. देर रात पुलिस की इन सभी आरोपियों से गांव छीछामई नहर पटरी के पास मुठभेड़ हो गई.
इंस्पेक्टर अनुज कुमार और पुलिस ने घेेराबंदी कर ली. खुद को घिरता देख आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी. पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए आरोपियों को चारों तरफ से घेर लिया. इनमें दो युवको के पैर में गोली लगी. पुलिस ने चार युवकों को अरेस्ट कर लिया.
पकड़े गए युवकों के नाम
अभिषेक निवासी बिहारी धाम कॉलोनी निकट पुष्पांजलि वेटिकन सिटी थाना एकता, आगरा
सौरभ निवासी बरौली अहीर थाना एकता
बाबू निवासी बरौली अहीर थाना एकता
रामकुमार निवासी कुंडौल थाना डौकी आगरा
इनमें पुलिस की गोली से अभिषेक और सौरभ घायल हुए हैं. पुलिस ने इनके पास से दो तमंचे, दो खोखा कारतूस और पांच जिदा कारतूस बरामद किए हैं. घायल आरोपियों का इलाज किया जा रहा है.