आगरालीक्स…आगरा में रात का तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंचा. दिन में धूप निकलने के बाद भी रात को सितमभरी सर्दी बरकरार…कोहरा छाने के आसार
आगरा में इस समय दोपहर के समय सर्दी से लोगों को राहत मिली हुई है. पिछले तीन दिनों से आसमान साफ है और सुबह से ही धूप निकल आ रही है. दिन भी धूप तेज है जिसके कारण दिन का तापमान बढ़ गया लेकिन इसके बाद भी रात को गलनभरी सर्दी का सितम बरकरार है. रात का तापमान पहली बार 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंचा है.
मौसम विभाग के अनुसार रविवार—सोमवार की रात को आगरा का न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि आज दोपहर का तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग ने कोहरे के आसार जताए हैं. घना कोहरा छा सकता है. आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज इसी तरह से बरकरार रह सकता है.
Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 12/01/26) 20.5
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 12/01/26) 4.9
Departure from Normal(oC) -2.5