आगरालीक्स…आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर मथुरा जा रहे श्रद्धालुओं की ट्रैवलर का एक्सीडेंट. टायर फटने के बाद पलटी, मच गई चीख पुकार
अयोध्या से मथुरा जा रही श्रद्धालुओं की एक ट्रैवलर का फिरोजाबाद में आगरा—लखनऊ एक्सप्रेस वे पर एक्सीडेंट हो गया. टायर फटने से गाड़ी अनियंत्रित हो गई और पलट गई. हादसे के बाद चीख पुकार मच गई. हादसे में सात लोग घायल हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा है. सभी श्रद्धालु महाराष्ट्र के रहने वाले हैं.
घटना शुक्रवार सुबह पांच बजे हुई. महाराष्ट्र के श्रद्धालुओं की एक ट्रैवलर अयोध्या से दर्शन करने के बाद आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर सिरसागंज क्षेत्र में पलट गई. सात यात्री घायल हो गए जिनमें चार को पीजीआई सैफई और तीन को सीएचसी सिरसागंज भेजा गया.