Thursday , 23 April 2026
Home बिगलीक्स Nagar Nigam Election 2017, Agra: BJP give chance to active worker, BSP looking for vote bank
बिगलीक्स

Nagar Nigam Election 2017, Agra: BJP give chance to active worker, BSP looking for vote bank

100

आगरालीक्स… आगरा में नगर निगम के चुनाव रोचक होने जा रहे हैं। भाजपा पदाधिकारी और उनकी पत्नी को टिकट नहीं मिलेगा, ऐसे में किसे टिकट मिलेगी, बसपा दूसरे नंबर की पार्टी थी लेकिन प्रत्याशी हार के डर से पीछे हट रहे हैं। सपा और कांग्रेस में मेयर पद के लिए माहौल बनाया जा रहा है।
राज्य सरकार ने गुरुवार रात को नगर निगम चुनाव केलिए 16 मेयर और 637 अध्यक्षों के आरक्षण की सूची जारी की। इसमें आगरा, इलाहाबाद, बरेली, मुरादाबाद, अलीगढ, झांसी और फैजाबााद के मेयर की सीट अनारक्षित की गई है। इस पर 20 अक्टूबर तक आपत्तियां मांगी गई हैं। उम्मीद है कि आगरा की मेयर की सीट अनारक्षित रहेगी, ऐसे में सबसे ज्यादा दावेदार भाजपा में हैं। ऐसे में भाजपा आला कमान के​ निर्देशों ने होश उडा दिए हैं, भाजपा पदाधिकारी, सांसद और विधायक की पत्नी और परिजन को टिकट नहीं दी जाएगी। मेयर पद के ​प्रत्याशी के चयन के लिए कमेटी गठित की गई है। इससे भाजपा से टिकट लेने के लिए दावेदारी कर रहे भाजपा के पदाधिकारी को बडा झटका लगा है। वहीं, सक्रिय कार्यकर्ताओं को उम्मीद जगी है, ऐसे में एक पुराने पदाधिकारी का नाम चल रहा है, हो सकता है उन्हें ही टिकट मिल जाए।
बसपा से रिस्क लेने से डर रहे अच्छे प्रत्याशी
पिछले चुनाव में आगरा में बसपा दूसरे नंबर की पार्टी थी, इस बार सीट आरक्षित होने के बाद मेयर पद के दावेदार सामने आए हैं लेकिन वे रिस्क लेना नहीं चाहते हैं। इससे पैसे भी खूब खर्च होंगे और जीतने की संभावना कम हैं।
सपा और कांग्रेस बना रही माहौल
सपा और कांग्रेस नगर निगम चुनाव के लिए माहौल बना रही है, पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने भी स्पष्ट कर दिया है कि वे नगर निगम चुनाव कांग्रेस के साथ मिलकर नहीं लडेंगे, ऐसे में दोनों पार्टियों की नजर भाजपा और बसपा के असंतुष्ट अच्छे दावेदार पर भी रहेगी।
1989 के बाद से आरक्षित सीट
आगरा मेयर की से 1989 में रमेश कांत लवानियां मेयर बने थे। इसके बाद से आरक्षित श्रेणी की हो गई, बेबीरा रानी मौर्य, किशोरी लाल माहौर, अंजुला माहौर और पिछली बार इंद्रजीत आर्य मेयर पद पर जीते थे, इन सभी ने भाजपा की टिकट से चुनाव लडा था।

मेयर पद पर पिछले चुनाव में किसी कितने वोट मिले
भाजपा 135647
बसपा 123213
सपा 84655
कांग्रेस 29116

कांसेप्ट फोटो

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Woman Meets Tragic Death After Colliding with Crane at Raja Ki Mandi Crossing…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के राजा की मंडी चौराहे पर मेट्रो की क्रेन की चपेट...

बिगलीक्स

Agra Video News: Car catches fire on Church Road in Agra. Watch video…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में चर्च रोड पर कार में लगी आग. वीडियो देखें

बिगलीक्स

Agra Weather: Heatwave Sweeps Through During the Day as Temperatures Hit 43 Degrees Celsius…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की भीषण गर्मी ने किया बेहाल. 43 डिग्री सेल्सियस तापमान के...

बिगलीक्स

Breaking: Tragic Accident at Raja Ki Mandi Crossing: Woman Riding Activa Dies After Being Hit by a Crane…#agranews

आगरालीक्स…देखें वीडियो…आगरा के राजा की मंडी क्रॉसिंग पर दर्दनाक एक्सीडेंट. क्रेन की...

error: Content is protected !!